लाइव न्यूज़ :

Covid-19 Vaccine Latest Update| पहले किन्हें मिलेगी Coronavirus Vaccine| क्या होगी कीमत | जानें सरकार का पूरा प्लान

By गुणातीत ओझा | Updated: December 4, 2020 23:03 IST

Open in App
''अगले कुछ हफ्तों में आ जाएगी कोरोना वैक्सीन''देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) और उसकी वैक्‍सीन (Coronavirus Vaccine) की स्थिति पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक की। इसके बाद उन्‍होंने यह जानकारी दी कि देश में अभी 3 कोरोना वैक्‍सीन परीक्षण के अलग-अलग चरण में हैं। अब कोरोना वैक्‍सीन के लिए और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा देश में कोरोना वैक्‍सीन अगले कुछ हफ्तों में आ जाएगी। सर्वदलीय बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा कि जैसे ही वैज्ञानिक कोरोना वैक्‍सीन को लेकर हरी झंडी देंगे, वैसे ही देश में टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।उन्‍होंने इस दौरान यह भी बताया कि किन-किन लोगों को पहले कोरोना वैक्‍सीन लगाई जाएगी। उनके अनुसार पहले स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बुजुर्गों को यह वैक्‍सीन लगेगी। वहीं कोरोना वायरस की वैक्‍सीन कीमत तय करने के लिए राज्‍यों से चर्चा की जाएगी। टीकाकरण को लेकर भी राज्‍य सरकारों से बातचीत की जा रही है और सुझाव मांगे जा रहे हैं। टीकाकरण को लेकर केंद्र और राज्‍य सरकार की टीमें साथ मिलकर काम कर रही हैं। पीएम मोदी ने कहा भारत के पास दूसरे देशों की तुलना में टीकाकरण के लिए विशेषज्ञ और पूरी क्षमताएं मौजूद हैं। टीकाकरण के लिए हमारे पास अनुभवी लोग हैं। हम इसका इस्‍तेमाल करेंगे।हमारे वैज्ञानिक कोविड 19 की वैक्‍सीन बनाने के अपने लक्ष्‍य की सफलता के लिए दृढ़ विश्‍वासी हैं। विश्‍व सस्‍ती और सुरक्षित वैक्‍सीन की ओर देख रहा है। यही कारण है कि सबकी नजर भारत की ओर है। पीएम मोदी ने सर्वदलीय बैठक में सभी नेताओं से अपील की कि वे अपने सुझाव लिखित रूप में भेजें। उन्‍होंने आश्‍वासन दिया कि इन सुझावों का गंभीरता से पालन होगा। पीएम मोदी ने कहा कि यह सभी दलों को सुनिश्चित करना होगा कि टीकाकरण को लेकर लोगों के बीच किसी भी तरह की अफवाह न फैले। हमें सभी भारतीयों को अफवाहों से बचाना होगा। 
टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस वैक्सीन ट्रायलनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र