दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की पुस्तक जारी, ये देश शामिल, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 18, 2024 12:29 PM2024-01-18T12:29:59+5:302024-01-18T13:10:36+5:30

Next

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट और दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की एक पुस्तक जारी की।

आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को समर्पित 6 विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किए गए हैं।

विश्व के अलग-अलग देशों में प्रभु श्रीराम से जुड़े जो डाक टिकट पहले जारी हुए हैं, आज उनका एक एल्बम भी जारी हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि इसके डिजाइन में राम मंदिर, चौपाई ‘मंगल भवन अमंगल हारी’ सूर्य, सरयू नदी और मंदिर के आसपास की मूर्तियां शामिल हैं।

छह डाक टिकट राम मंदिर, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, जटायु, केवटराज और मां शबरी पर हैं। डाक टिकट पर आधारित पुस्तक पर भगवान राम की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को दर्शाया गया है और 48 पृष्ठों की इस पुस्तक में अमेरिका, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, कनाडा, कंबोडिया और संयुक्त राष्ट्र जैसे संगठनों सहित 20 से अधिक देशों द्वारा जारी डाक टिकटों को शामिल किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सूर्य की किरणें और ‘चौपाई’ इस पुस्तक को शानदार स्वरूप में प्रस्तुत करती है।

पांच भौतिक तत्व, आकाश, वायु, अग्नि, पृथ्वी और जल, विभिन्न डिजाइन के माध्यम से इसमें परिलक्षित होते हैं और अपना पूर्ण सामंजस्य स्थापित करते हैं जो सभी अभिव्यक्तियों के लिए आवश्यक है।

स्टाम्प पुस्तक विभिन्न समाजों पर श्री राम की अंतरराष्ट्रीय अपील को प्रदर्शित करने का एक प्रयास है।

सभी फोटोः ani