कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं चार बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू छात्र राजनीति से उभरकर पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं। सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री हैं। सुक्खू एक सामान्य परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता सड़क परिवहन निगम में चालक के पद पर कार्यरत थे। सुक्खू अपने शुरुआती दिनों में छोटा शिमला में दूध का काम किया करते थे। छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के साथ अक्सर टकराव होने के बावजूद सुक्खू 2013 से 2019 तक रिकॉर्ड छह साल तक पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष बने रहे। हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सत्ता छीनने के बाद सुक्खू ने मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश किया था। सुक्खू शीर्ष पद पर काबिज होने वाले निचले हिमाचल के पहले कांग्रेसी नेता होंगे। भाजपा के प्रेम कुमार धूमल के बाद वह हमीरपुर जिले से दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। Read More
हिमाचल के सोलन के कंडाघाट उपमंडल के जादोन गांव में सोमवार सुबह बादल फटने से सात लोगों की जान चली गई। भारी बारिश के कारण समर हिल में "शिव मंदिर" ढह गया। भूस्खलन के कारण यातायात बाधित होने के बाद 14 और 15 अगस्त को चार धाम यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी ग ...
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए सरकार ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की 14 अगस्त से आयोजित होने वाली एमए की सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। ...
बादल फटने से गिरि नदी का जल स्तर बढ़ गया। ANI ने एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें नदी के उफान को देखा जा सकता है। नदी का पानी आस-पास के रिहायशी इलाकों में घुसता देखा जा सकता है, जिससे क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ सकती है। ...
अनुमान के मुताबिक प्राकृतिक आपदाओं से तबाह हिमाचल प्रदेश को अभी तक 5100 करोड़ से अधिक का नुकसान हो गया है। प्रदेश में अभी तक 158 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। जबकि 606 मकान ध्वस्त होने के साथ 5363 मकानों को नुकसान हुआ है। ...
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य में बाढ़ पीड़ितों को दिया जाने वाला मुआवजा बढ़ाने के लिए राहत नियमावली में बदलाव किया जाएगा। पिछले हफ्ते भारी से बहुत भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से यहां की सड़कें अवरुद्ध हो गईं तथा बुनियादी ढांचे को नुकसान पह ...
हिमाचल में ब्यास और पावर्ती नदियों ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। राज्य सरकार और प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती फंसे पर्यटकों को निकालने की है। राज्य में जब तबाही की शुरुआत हुई तब वहां अलग-अलग जगहों पर 70 हजार से पर्यटक फंसे हुए थे। ...
लगातार भारी बारिश के बीच शिमला को पीने के पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड (एसजेपीएनएल) टैंकरों के माध्यम से लोगों को पानी की आपूर्ति कर रहा है। हिमाचल प्रदेश में 1300 से 1400 बस रूट से निलंबित हैं। कुल्लू में स्थित ...