रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसने शानदार गेंदबाजी की। मुझे अभी भी याद है कि क्विंटोन डि कॉक को क्रीज पर जमने के बाद उसने आउट किया। ...
अब रोहित और दुबे दोनों ने T20I क्रिकेट में भारत के लिए एक ओवर में 28 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में संजू सैमसन 30 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि युवराज सिंह 36 रनों के साथ पहले स्थान पर हैं। ...
IND vs NZ 1st ODI Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज पहला मैच खेला जा रहा है, मैच वडोदरा के कोटाम्बी में खेला जाएगा और भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल करते नजर आने वाले हैं। ...
India vs New Zealand 1st T20I Live Updates: नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 मैच पूरे करने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर बन गए। ...