रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
Rohit Sharma and Virat Kohli: वनडे विश्व कप में रोहित शर्मा की कप्तानी से प्रभावित पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि कम से कम अगले साल टी20 विश्व कप तक भारत का कप्तान बने रहना चाहिये। ...
South Africa tour: बीसीसीआई ने दोनों मैचों के लिये दो अलग-अलग टीमों का ऐलान किया। भरत, साईं सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, ध्रुव जुरेल, मानव सुतार और वी कावेरप्पा दोनों मैच खेलेंगे। ...
IPL auction 2024 Full list of squads, players after retention day: पहली बार होगा जब नीलामी भारत के बाहर आयोजित की जाएगी। पिछले साल बीसीसीआई ने शुरुआत में इस्तांबुल में नीलामी आयोजित करने की योजना बनाई थी, लेकिन आखिरकार यह कोच्चि में आयोजित की गई। ...
Icc T20 World Cup 2024: विश्व कप 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने फाइनल तक का सफर तय किया। 10 मैच जीतकर फाइनल में पहुंचे। लेकिन विश्व कप की ट्रॉफी जीत नहीं पाए। अब अगला विश्व कप 2027 में हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या रोहित विश् ...
Icc World Cup 2023: फाइनल में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से छह विकेटों से हार गई। खिलाड़ियों में हार का गम था। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मिलने के लिए ड्रेसिंग रूम में पहुंचे। यहां उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा, ...