राष्ट्रीय जनता दल भारत की एक राजनीतिक पार्टी है। बिहार से निकले राजनेता लालू प्रसाद यादव ने इसे 5-7-1997 को की थी। इस दल ने भारतीय राज्य बिहार में विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनाने में भी सफल रही। लोकसभा चुनाव में पार्टी मैदान में उतरती है। इसी पार्टी के नेता केंद्र में रेल मंत्री भी रहे हैं। फिलहाल पार्टी का नेतृत्व लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव कर रहे हैं। युवा राष्ट्रीय जनता दल इसी पार्टी का युवा संगठन है। राष्ट्रीय जनता दल का बिहार में मजबूत जनाधार है। साथ ही पार्टी आसपास के कई अन्य राज्यों में भी उम्मीदवार उतारती है। Read More
सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया है कि राज्य की सरकार माफिया से मिली हुई है और उसके अधिकारी खाद की तस्करी करा रहे हैं। नीतीश कुमार लोगों के आंख में धूल झोंकना बंद करें और बिहार की सत्ता नौजवानों के हाथ सौंपे। ...
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार होगा या नहीं, यह तय करने का काम तेजस्वी यादव का नहीं बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का है। ...
दरभंगा के पूर्व सांसद अली अशरफ फातमी ने ट्वीट कर लिखा है कि आज लालू यादव से सिंगापुर में करीब तीन घंटे तक मुलाकात की। इस दौरान उनकी बड़ी बेटी और राज्य सभा सांसद बहन मीसा भारती और रोहिणी आचार्या भी साथ में मौजूद रहीं। ...
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार की चर्चा किये जाने के बाद राजद और कांग्रेस के कई नेता मंत्री बनने का ख्वाब पालने लगे थे। लेकिन तेजस्वी यादव ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है। ...
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि जनता का भरोसा नीतीश से उठ चुका है। भाजपा ने नीतीश के लिए दरबाजा बंद कर दिया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद के लोग अब राम पर सवाल उठाते हैं। जबकि राम इस देश के संविधान में हैं। ...
बिहारः जगदेव बाबू 10 फीसदी लोगों से सत्ता खींच लाये, लेकिन लालू परिवार सबसे बड़ा शोषक बन गया। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि 33 साल से सत्ता आप भोग रहे हैं और शोषण दूसरा करेगा? ये नाटक करना बंद कर दीजिये। ...
बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष पद का कमान संभालने के बाद अखिलेश प्रसाद सिंह लगातार नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार में अपनी पार्टी का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। ...
पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दिकी को भेजे गए पांच पन्नों के जवाब में सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार के साथ-साथ राजद नेतृत्व की पोल खोलकर रख दी है। ...