बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगाया बिहार में प्रशासनिक ढांचे को बर्बाद करने का आरोप

By एस पी सिन्हा | Published: February 3, 2023 04:57 PM2023-02-03T16:57:22+5:302023-02-03T17:00:23+5:30

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि जनता का भरोसा नीतीश से उठ चुका है। भाजपा ने नीतीश के लिए दरबाजा बंद कर दिया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद के लोग अब राम पर सवाल उठाते हैं। जबकि राम इस देश के संविधान में हैं।

Samrat Chowdhary accused Nitish Kumar of destroying the administrative structure in Bihar | बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगाया बिहार में प्रशासनिक ढांचे को बर्बाद करने का आरोप

बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी

Highlightsनीतीश कुमार पर सम्राट चौधरी ने लगाया बिहार के प्रशासनिक ढांचे को बर्बाद करने का आरोपकहा- नीतीश कुमार गुंडों के साथ सरकार चला रहे हैंकहा- बिहार में लगातार अपराध बढ़ रहा है

पटना: बिहारियों और डिप्टी कलेक्टरों के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले आईएएस अधिकारी केके पाठक के खिलाफ विरोध बढ़ता ही जा रहा है। विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से केके पाठक कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि ऐसे अधिकारी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संज्ञान लेना चाहिए। केके पाठक ने बिहार का अपमान किया है। साथ ही यह दिखाता है कि नीतीश कुमार ने बिहार और बिहार के प्रशासनिक ढांचे को बर्बाद कर दिया। वे गुंडों के साथ सरकार चला रहे हैं।

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में लगातार अपराध बढ़ रहा है। गोपालगंज में अंकित की हत्या साम्प्रदायिक घटना थी। लेकिन 8 दिन के बाद भी अपराधी और गुंडों के घरों पर बुलडोजर नहीं चला है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि पटना में एक बड़े अधिकारी ऐसे आरोपित लोगों को बचा रहे हैं। इस मामले में तुष्टीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले ही बेगूसराय जिले में मुखिया की हत्या हुई है। पंचायती राज विभाग के मंत्री रहते हमने मुखिया की सुरक्षा की पहल की थी। लेकिन मुखिया की अब हत्या की जा रही है।

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि हम तो वह मिट्टी ढूंढ रहे हैं, जिसके बारे नीतीश कुमार ने कहा था ‘मिट्टी में मिल जाऊंगा, लेकिन भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा।’ उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मिट्टी में मिलने से बढ़िया बिहार का विकास करें। जनता का भरोसा नीतीश से उठ चुका है। भाजपा ने नीतीश के लिए दरबाजा बंद कर दिया है। उन्होंने राजद नेताओं के 100 में 90 वाले बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि बिहार की राजनीति में दो सामंती लालू और नीतीश की उत्पत्ति हुई थी। राजद के लोग ऐसे बयानों से कितनी बार बिहार को मूर्ख बनायेगे।

सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद के लोग अब राम पर सवाल उठाते हैं। जबकि राम इस देश के संविधान में हैं। राम पर सवाल उठाने वाला पापी है। वहीं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव राजनीति में बऊआ हैं। उनकी क्या भूमिका है? वोट लालू यादव के पास है। वे तो राजनीति में अभी आए हैं, लेकिन 4 विभाग के मंत्री हैं। तेजस्वी तो ऐसे बच्चा रहे जो डेढ़ साल की उम्र में करोड़पति थे।

Web Title: Samrat Chowdhary accused Nitish Kumar of destroying the administrative structure in Bihar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे