लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Gujarat Election 2022: रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा, सात बार विधायक रहे बावलिया और मोरबी के ‘हीरो’ अमृतिया पहले चरण में होंगे उम्मीदवार, देखें लिस्ट

भारत : मैं 2-3 किलो गालियां रोजाना खाता हूं, लेकिन....तेलंगाना में एक जनसभा में बोले पीएम मोदी

भारत : विशाखापत्तनम में बोले पीएम मोदी- 'जब विश्व संकट से गुजर रहा है; भारत नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है...'

भारत : विशाखापत्तनम में पीएम मोदी ने 10,000 करोड़ से अधिक रुपए के परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, कहा- यह शहर बहुत खास है

भारत : ‘वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं’, हिमाचल में वोटिंग को लेकर पीएम मोदी ने मतदाताओं की यह अपील, युवाओं को भेजा विशेष संदेश

भारत : असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, पसमांदा मुसलमानों से मोहब्बत जताने वाली मोदी सरकार ने कोर्ट में कहा भारतीय मुसलमान-ईसाई ‘विदेशी’हैं

भारत : वीडियो: ‘मोदी, मोदी’ कर रहे समर्थक के लिए पीएम ने रुकवाई अपनी कार, गाड़ी से बाहर निकलकर भीड़ का किया ऐसे अभिवादन

भारत : ‘सबको पता है किसने विधायक खरीदकर सरकारें गिराईं?’- बोलीं प्रियंका गांधी, बिना नाम लिए पीएम मोदी पर ऐसे साधा निशाना

भारत : कांग्रेस की वजह से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, नांदेड़ में रैली को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन ने कह दी ऐसी बातें

भारत : गुजरात चुनाव 2022: भाजपा की सूची में बड़े चेहरे नदारद, केवल मोदी के नाम और काम पर लड़ेगी चुनाव