लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : भारत ने आतंकवाद के खिलाफ किया शानदार काम, अमेरिकी रिपोर्ट में की गई तारीफ

भारत : 'ईज ऑफ लिविंग यूजिंग टेक्नोलॉजी' पर बोले पीएम मोदी- 'वन नेशन वन राशन कार्ड' का आधार बनी तकनीक

भारत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मल्लिकार्जुन खड़गे पर सीधा हमला, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष तो हैं, लेकिन दुनिया जानती है कि रिमोट किसके पास है

भारत : कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश बोले- मोदी सरकार में राजनीतिक प्रतिशोध का हथियार बन गई हैं ईडी, सीबीआई, कही यह बात

भारत : यूपी के बलिया में बोले गडकरी- 2024 के अंत तक सड़कों के बुनियादी ढांचे को अमेरिका की तरह बनाएंगे

भारत : एक्जिट पोल: नगालैंड में फिर से भाजपा-एनडीपीपी की होगी वापसी, कांग्रेस और एनपीएफ लड़ाई में भी नहीं

कारोबार : PM Kisan 13th Installment: आठ करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 16000 करोड़ रुपये से अधिक की 13वीं किस्त जारी, ऐसे करें चेक

भारत : मुझे CBI दे दो, मैं दो घंटे के अंदर मोदी, अमित शाह और अडानी को गिरफ्तार कर लूंगा: आप नेता संजय सिंह

भारत : हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई जहाज में सफर करना चाहिए...ऐसा संभव होता मैं देख रहा हूं, कर्नाटक में बोले पीएम मोदी

भारत : बीएस येदियुरप्पा के 80वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने जनता से किया विशेष आग्रह, मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाने के लिए कहा