लाइव न्यूज़ :

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ किया शानदार काम, अमेरिकी रिपोर्ट में की गई तारीफ

By शिवेंद्र राय | Updated: February 28, 2023 10:46 IST

रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि भारत आतंकवाद की जांच से संबंधित सूचनाओं के लिए अमेरिकी अनुरोधों का तुरंत जवाब देता है और अमेरिकी सूचनाओं के जवाब में खतरों को कम करने का प्रयास करता है। ये भी बताया गया है कि भारत में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर, उत्तर पूर्वी राज्य, मध्य भारत के कुछ इलाके आतंकवाद प्रभावित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी रिपोर्ट में की गई भारत की तारीफभारत ने आतंकवाद के खिलाफ किया शानदार काम - रिपोर्टआतंकी संगठन अब हमला करने की अपनी रणनीति बदल रहे हैं - रिपोर्ट

नई दिल्ली: अमेरिकी सरकार की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने आतंकवाद से लड़ने में बेहतरीन काम किया है। अमेरिका के ब्यूरो ऑफ काउंटर टेरेरिज्म की रिपोर्ट 'कंट्री रिपोर्ट्स ऑन टेरेरिज्म 2021: इंडिया' में विस्तार से इस बात का जिक्र किया गया है कि भारत ने बंदरगाहों की सुरक्षा के लिए प्रवेश पर बायोग्राफिक और बायोमीट्रिक स्क्रीनिंग की व्यवस्था की है। इसके साथ ही कहा गया है कि भारत ने खुफिया एजेंसियों को मजबूत करने के साथ-साथ उनका बेहतरीन इ्तेमाल किया है जिससे आतंकवाद को कुचलने में सफलता मिली है।

'कंट्री रिपोर्ट्स ऑन टेरेरिज्म 2021: इंडिया' के अनुसार भारत सरकार ने 2021 में आतंकवादी संगठनों के संचालन का पता लगाने, उनकी गतिविधियों को रोकने और और उनको खत्म करने की दिशा में  महत्वपूर्ण प्रयास किए। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि कैसे आतंकी संगठन अब अब हमला करने की अपनी रणनीति बदल रहे हैं और  ड्रोन और आईईडी का इस्तेमाल कर के आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं।

रिपोर्ट में जून 2021 में जम्मू वायु सेना स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र में ड्रोन का उपयोग करके आतंकी घटना को अंजाम देने की वारदात का जिक्र किया गया है। इसके साथ ही आतंकी गतिविधियों से लगातार लड़ने में जुटे भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा किए जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यों का जिक्र भी किया गया है। बताया गया है कि किस तरह जम्मू-कश्मीर जैसे आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों में भारतीय सेना युवाओं को कट्टरपंथ की तरफ जाने से रोकने के लिए स्कूल चलाने, मेडिकल कैंप लगाने और युवाओं को ट्रेनिंग देने समेत उन्हें रोजगार दिलाने जैसे काम कर रही है।

रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि भारत आतंकवाद की जांच से संबंधित सूचनाओं के लिए अमेरिकी अनुरोधों का तुरंत जवाब देता है और अमेरिकी सूचनाओं के जवाब में खतरों को कम करने का प्रयास करता है। ये भी बताया गया है कि  भारत में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर, उत्तर पूर्वी राज्य, मध्य भारत के कुछ इलाके आतंकवाद प्रभावित हैं। रिपोर्ट के अनुसार, लश्कर ए तैयबा, जैश ए मोहम्मद, हिज्बुल मुजाहिदीन, आईएसआईएस, अल कायदा, जमात उल मुजाहिदीन, जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश जैसे आतंकी संगठन सक्रिय हैं।

टॅग्स :भारतआतंकवादीअमेरिकानरेंद्र मोदीभारतीय सेनाएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज