लाइव न्यूज़ :

यूपी के बलिया में बोले गडकरी- 2024 के अंत तक सड़कों के बुनियादी ढांचे को अमेरिका की तरह बनाएंगे

By शिवेंद्र राय | Updated: February 27, 2023 21:47 IST

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के चितबड़गांव में 6,500 करोड़ रुपये की सात राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद नितिन गडकरी ने कहा कि 2024 के अंत तक प्रदेश में सड़कों के बुनियादी ढांचे को अमेरिका की तरह बनाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनितिन गडकरी सोमवार, 27 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में थेराष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कियाकहा - 2024 के अंत तक प्रदेश में सड़कों के बुनियादी ढांचे को अमेरिका की तरह बनाएंगे

लखनऊ: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सोमवार, 27 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में थे। यहां उन्होंने चितबड़गांव में 6,500 करोड़ रुपये की सात राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर नितिन गडकरी ने केद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार की जमकर तारीफ की और 2024 के अंत तक प्रदेश में सड़कों के बुनियादी ढांचे को अमेरिका की तरह बनाने की बात कही।

अपने संबोधन में नितिन गडकरी ने कहा,  “यूपी में सड़कों की स्थिति वर्ष 2014 से पहले अच्छी नहीं थी। नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग 7,643 किलोमीटर से बढ़कर 13,000 किलोमीटर हो गया है। वर्ष 2024 के अंत से पहले उत्तर प्रदेश में अमेरिका की तरह सड़कों का बुनियादी ढांचा होगा। राज्य बहुत तेजी से विकास कर रहा है और सड़कों के विकास के साथ इसकी तस्वीर बदल जाएगी। राज्य में गांव और गरीब खुशहाल और समृद्ध होंगे। युवाओं को रोजगार भी मिलेगा और यूपी देश का अग्रणी राज्य बनेगा।”

इस मौके पर नितिन गडकरी ने बलिया-आरा के बीच 1500 करोड़ रुपये की लागत से 28 किलोमीटर लंबी नई सड़क के जरिए नए संपर्क मार्ग की भी घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे के बनने के बाद इसके पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जुड़ने के फायदे बताते हुए कहा,  "अब बलिया से बक्सर आधे घंटे में, बलिया से छपरा एक घंटे में और बलिया से पटना डेढ़ घंटे में पहुंचा जा सकता है। ग्रीनफील्ड हाईवे बनने से पूर्वी यूपी को बिहार में बक्सर छपरा, पटना से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। बलिया के किसानों की सब्जियां अब लखनऊ, वाराणसी और पटना की मंडियों में आसानी से पहुंचेंगी।"

बलिया के चितबड़गांव में सड़क परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के बाद नितिन गडकरी वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां नितिन गडकरी ने कहा कि ज्ञान ही सबसे बड़ी ताकत है और अगर ज्ञान का सही तरीके से उपयोग किया जाए तो हमारे देश के दो बड़े सपने पूरे हो सकते हैं। नितिन गडकरी ने कहा कि ज्ञान से भारत को आत्मनिर्भर और विश्वगुरू दोनों बनाया जा सकता है।

टॅग्स :नितिन गडकरीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान संशोधन बिलः पक्ष में 251 और विपक्ष में 185 वोट?, लोकसभा में प्रस्ताव पास और चर्चा शुरू?

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारतक्या है परिसीमन विधेयक? परिसीमन के नए फॉर्मूले से क्यों बढ़ी क्षेत्रीय दलों की धड़कनें? जानिए आपके राज्य पर क्या होगा असर

भारतहां, यह राष्ट्र विरोधी है?, प्रस्तावित परिसीमन बिल पर DMK सांसद बालू ने कहा, वीडियो

भारतDelimitation Bill 2026: स्टालिन ने परिसीमन विधेयक की प्रति जलाकर केंद्र को ललकारा, देखें विरोध का यह तीखा वीडियो

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति