ममता बनर्जी भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वह राजनैतिक दल तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख भी हैं। इस पार्टी की स्थापना 1997 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विभाजन के बाद की गई थी। ममता बनर्जी का जन्म कोलकता में 5 जनवरी 1955 को हुआ था। उन्होंने बसंती देवी कॉलेज से स्नातक पूरा किया और जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली है। ममता बनर्जी लोकप्रिय रूप से “दीदी” के नाम से जानी जाती हैं। ममता बनर्जी कोयला मंत्री, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, युवा मामले एवं खेल विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और भारत सरकार के मंत्रालय में दो बार रेल मंत्री रह चुकी हैं। Read More
बंगाल में चल रही मुख्यमंत्री बनाम गवर्नर की लड़ाई में ममता बनर्जी ने एक और दांव चलते हुए सोमवार को विधानसभा में राज्यपाल को राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के पद से हटाकर मुख्यमंत्री को नियुक्त करने संबंधित बिल पारित करवा लिया। ...
राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्या बसु ने पश्चिम बंगाल विश्वविद्यालय अधिनियम (संशोधन) विधेयक-2022 को सदन में पेश करने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री को कुलाधिपति बनाने में ‘‘कुछ भी गलत नहीं’’है। ...
कांग्रेस आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनसीपी प्रमुख शरद पवार को विपक्ष का कैंडिडेट बना सकती है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की इच्छा है कि राष्ट्रपति चुनाव में शरद पवार संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार बनें। वहीं शिवसेना, आम आदमी पार ...
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विपक्षी नेताओं से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को ऐसे राष्ट्रपति की जरूरत है, जो लोगों के दर्द को दूर कर सके। ...
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हावड़ा में हुई हिंसा को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। बता दें की हावड़ा में भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैगंबर मुहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी को लेकर काफी विरोध-प्रदर्शन हुए। ...
भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर निशाने साधते हुए कहा कि तृणमूल तो बंगाल के लोगों की पार्टी है ही नहीं वो तो एक सिडिंकेट है, जो बंगालियों से राजनीतिक फरेब कर रही है। ...
कोलकाता पुलिस के मुताबिक मंगलवार की दोपहर फेसबुक लाइव सेशन के दौरान बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल के आरोप में गोवा से एक व्लॉगर रोद्दुर रॉय को गिरफ्तार किया है। ...