जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
BJP National Executive Meeting: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि 2023 हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, हमें 9 प्रदेशों में चुनाव लड़ना है। ...
भाजपाः राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू होने से पहले भाजपा ने पटेल चौक से एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए रोड शो का आयोजन किया। ...
Union Cabinet reshuffle 2023: आगामी चुनावों की रणनीति के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जहां अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियों में जुटी है, वहीं इसी महीने केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल की संभावनाओं को भी बल मिल रहा है। ...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में जुलाई 2021 में केवल एक बार अपनी मंत्रिपरिषद में फेरबदल किया है, जबकि अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने तीन बार अपनी मंत्रिपरिषद में फेरबदल और विस्तार किया था। ...
स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए भाजपा के तीन उम्मीदवारों में जय पाल सिंह (बरेली मुरादाबाद); अरुण पाठक (कानपुर-उन्नाव) और देवेंद्र प्रताप सिंह (गोरखपुर-फैजाबाद) निर्वाचन क्षेत्र की घोषणा सोमवार को की गई। ...
Delhi Mayor Election 2023: महापौर पद के लिए शैली ओबेरॉय और आशु ठाकुर (दोनों आप से) और रेखा गुप्ता (भाजपा से) उम्मीदवार हैं। उप महापौर के लिए आले मोहम्मद इकबाल और जलज कुमार (आप से) और कमल बागरी (भाजपा से) उम्मीदवार हैं। ...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि वैशाली की धरती को मेरा सादर नमन। यहां उपस्थित भीड़ ये स्पष्ट रूप से बता रही है कि बिहार बदलाव चाहता है और नई उमंग के साथ चाहता है। ...
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक यहां 16-17 जनवरी को होगी और इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के कार्यकाल में विस्तार को मंजूरी दी जा सकती है। ...