बिहार में ‘जंगलराज’ फिर से लौट आया, नड्डा ने कहा- कानून-व्यवस्था ध्वस्त, अपहरण, फिरौती, दुष्कर्म आम बात

By एस पी सिन्हा | Published: January 3, 2023 06:36 PM2023-01-03T18:36:00+5:302023-01-03T18:38:09+5:30

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि वैशाली की धरती को मेरा सादर नमन। यहां उपस्थित भीड़ ये स्पष्ट रूप से बता रही है कि बिहार बदलाव चाहता है और नई उमंग के साथ चाहता है।

bihar 'Jungle Raj' return again jp nadda attack cm nitish kumar Law and order completely collapsed cases kidnapp extortion, rape are common | बिहार में ‘जंगलराज’ फिर से लौट आया, नड्डा ने कहा- कानून-व्यवस्था ध्वस्त, अपहरण, फिरौती, दुष्कर्म आम बात

बिहार में भाजपा का किसी से गठबंधन नहीं है।

Highlightsएक महीने के अंदर कई अपहरण, फिरौती, दुष्कर्म के केस सामने आए हैं।बिहार में पुलिस-प्रशासन की पकड़ खत्म हो चुकी है। बिहार में भाजपा का किसी से गठबंधन नहीं है।

पटनाः भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डाबिहार दौरे पर हैं। महागठबंधन सरकार और नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। बिहार में जंगलराज आ चुका है। वैशाली लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत मुजफ्फरपुर के पारू में जनसभा को संबोधित किया। एक महीने के अंदर कई अपहरण, फिरौती, दुष्कर्म के केस सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में पुलिस-प्रशासन की पकड़ खत्म हो चुकी है। मुझे ये समझ नहीं आता सुशासन बाबू की सरकार में शासन कौन कर रहा है? सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार में भाजपा का किसी से गठबंधन नहीं है।

प्रधानमंत्री चाहते हैं बिहार आगे बढ़े, इसके लिए आपको हमारा साथ देना होगा। उन्होंने कहा कि हम बिहार में कुर्सी पर बैठने नहीं आए थे, विकास करने आए थे। नड्‌डा ने कहा कि पहले बिहार में समझ नहीं आता था कि आप सड़क पर चल रहे हैं या खेतों में। हमने विकास किया। आज बिहार में सड़कों और पुलों का जाल बिछा है।

नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि नीतीश ने बिहार की जनता को धोखा दिया है। जनाधिकार का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि ऊपर से हम लोग लाख बिहार की मदद करना चाहें, लेकिन नीचे जंगलराज हो तो क्या होगा? इसके बाद भी हमने दरंभगा मेडिकल कॉलेज के लिए करोड़ों रुपए दिए हैं। हमें बिहार का विकास चाहिए।

जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार में बदलाव लोगों की चाहत है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी भीड़ बिहार सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जो संकल्प आपने लिया है वही भाजपा का भी है। कड़ाके की ठंढ में भी इतनी लोगों की भीड़ बता रही है कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है।

बिहार में जंगलराज आ गया है और सुशासन बाबू की सरकार मे यह पता नहीं चल पा रहा है कि बिहार में शासन कौन कर रहा है? मोदी सरकार की तारीफ करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी भारत को आगे बढ़ाने का काम नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं। आर्थिक मंदी में भी भारत ने ब्रिटेन को पछाड़ कर 5 वी अर्थव्यवस्था बनी है।

97 प्रतिशत मोबाइल दुनिया को दे रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हजारों करोड़ रुपये के पुल बिहार में बन रहे हैं। पीएम मोदी बिहार की तस्वीर और तकदीर दोनों को बदल डालेंगे। लेकिन अब भी एक समस्या है। हम ऊपर से तो लक्ष्मी भेज देंगे, लेकिन यदि नीचे जंगलराज हो तो काम नहीं हो पाता। विकास पूरी तरह से थम जाता है।

Web Title: bihar 'Jungle Raj' return again jp nadda attack cm nitish kumar Law and order completely collapsed cases kidnapp extortion, rape are common

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे