जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
Elections 2023- 2024: राजनीतिक भविष्यवक्ता या मीडिया विशेषज्ञ ने दूर-दूर तक अनुमान नहीं लगाया था कि विधानसभा चुनावों में मोदी की लहर के बाद राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नए ‘सीईओ’ कौन होंगे. ...
भोपाल: एमपी के नए कप्तान यानी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की नई टीम के ऐलान को लेकर नए - नए फॉर्मूले सामने आ रहे है। पहले माना जा रहा था कि गुजरात फॉर्मूले के तहत मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। जिसमें सभी नए विधायकों को मंत्री पद दिया जा सकता है। लेक ...
मध्य प्रदेश में चुनाव जीतने के बाद शिवराज सिंह चौहान आज पहली बार दिल्ली पहुंचे। शिवराज सिंह चौहान पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बुलावे पर दिल्ली गए थे। जहां शिवराज की नड्डा से लंबी चर्चा हुई। ...
CHHATTISGARH: बीजेपी ने पूरे जोर शोर के साथ सीएम पद की शपथ विष्णुदेव साय को दिलाई और साथ ही दो उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने भी शपथ लिया। ...
Assembly elections 2023: अतीत में देखा जाए तो महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री का नाम भी अचानक ही सामने आया था और वह भी दूसरे दल तथा कम विधायकों के नेता होने के बावजूद उसे अधिक महत्व दिया गया. ...
Bhajan Lal Sharma Rajasthan CM Oath Ceremony: भजन लाल शर्मा पहली बार विधायक बने हैं। राजस्थान विधानसभा की 200 में से 199 सीट पर हुए चुनाव में भाजपा ने 115 सीट पर जीत दर्ज की है। ...