Rajasthan CM Oath Ceremony: भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री, देखें शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: December 15, 2023 01:21 PM2023-12-15T13:21:02+5:302023-12-15T13:21:02+5:30

Next

भारतीय जनता पार्टी से पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा शुक्रवार को राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

उनके साथ दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल कलराज मिश्र ने पद और गोपनियता की शपथ दिलाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। बीजेपी नेता भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री के बाद भाजपा नेता दीया कुमारी और डॉक्टर प्रेम चंद्र बैरवा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दीया कुमारी विद्याधर नगर से विधायक हैं और बैरवा दूदू से विधायक हैं।

भाजपा ने भजन लाल को जन्मदिन पर तोहफा दिया गया। 15 दिसंबर 1967 में जन्म हुआ। 25 नवंबर के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने महत्वपूर्ण जीत हासिल की थी, 199 सीटों (200 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए) में से 115 सीटें जीतीं।

सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी केवल 69 सीटें हासिल करने में सफल रही।

केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, सरोज पांडे और विनोद तावड़े ने भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद भजन लाल शर्मा को सीएम नामित किया था। भजन लाल को पीएम मोदी ने बधाई देते हुए सफल भविष्य की कामना की। शर्मा संघ और एबीवीपी के करीबी नेता हैं।

विद्याधर नगर से विधायक दीया कुमारी और दूदू से विधायक बैरवा को उपमुख्यमंत्री चुना गया। अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष चुना गया था। विधानसभा चुनाव में भाजपा की निर्णायक जीत से राजस्थान में नई सरकार का गठन हो गया। नवनिर्वाचित राजस्थान सरकार का शपथ ग्रहण समारोह जयपुर के रामनिवास बाग में हुआ।