लाइव न्यूज़ :

तो क्या Apple बंद कर देगी iTunes सर्विस! जानें क्या है वजह

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 3, 2019 11:58 IST

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल अपने डिवाइस से आईट्यून्स को बंद कर सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस में इस ऐप को शट डाउन कर देगी।

Open in App
ठळक मुद्देApple अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस में इस ऐप को शट डाउन कर देगीएप्पल के को-फाउंडर और CEO रहे स्टीव जॉब्स ने मैकवर्ल्ड एक्सपो 2001 में कंपनी का आईट्यून्स सॉफ्टवेयर को लॉन्च किया थाApple अपने 18 साल पुराने आईट्यून्स (iTunes) को बंद करने जा रही है

अमेरिकी कंपनी गूगल के I/O 2019 के बाद अब एप्पल अपने बड़े इवेंट को आयोजित करने जा रहा है। कंपनी के वार्षिक डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC)की शुरुआत आज यानी 3 जून को होने वाली है। इवेंट के शुरू होने से पहले ही उससे जुड़ी कई खबरें सामने आ चुकी हैं। अब खबर है कि Apple अपने 18 साल पुराने आईट्यून्स (iTunes) को बंद करने जा रही है।

एप्पल के को-फाउंडर और CEO रहे स्टीव जॉब्स ने मैकवर्ल्ड एक्सपो 2001 में कंपनी का आईट्यून्स सॉफ्टवेयर को लॉन्च किया था। कंपनी के इस सॉफ्टवेयर के आने के बाद से दुनिया के म्यूजिक स्ट्रीमिंग में कई खास बदलाव देखने को मिले थे। आईट्यून्स ही की वजह से लोगों तक डिजिटल म्यूजिक पहुंचा था।

apple-itunes

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल अपने डिवाइस से आईट्यून्स को बंद कर सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस में इस ऐप को शट डाउन कर देगी। बता दें कि कंपनी का यह इवेंट 3 जून को होगा।

कंपनी का यह कदम कुछ हद तक सही भी है कि क्योंकि Apple ने अभी हाल ही में अपने AppleTV ऐप में कुछ खास बदलाव किए हैं और एप्पल म्यूजिक के जरिए अपने म्यूजिक सर्विस को अलग भी कर दिया है।

तो इस वजह से बंद होगा iTunes

कंपनी के iTunes बंद करने का फैसला कोई चौंकाने वाला नहीं है। इसके लिए पिछले काफी समय से खबर आ रही था। अब दुनियाभर में कई म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप लॉन्च हो चुके हैं जिसकी वजह से एप्पल म्यूजिक पर इसका असर दिख रहा था। दूसरे स्ट्रीमिंग सर्विस के चलते आईट्यून्स के डाउनलोड्स कम हो रहे हैं। स्ट्रीमिंग सर्विस के चलते आईट्यून्स के डाउनलोड्स पर काफी असर पड़ा है।

 

टॅग्स :एप्पलआईट्यूनसंगीतआइफोनआईपैडस्टीव जॉब्स
Open in App

संबंधित खबरें

भोजपुरीगानों की लोकप्रियता में क्या शालीनता का दम घुट रहा है ?

भारत‘लोकमत सुर ज्योत्सना’ राष्ट्रीय संगीत अवार्ड समारोह से दिल्ली मंत्रमुग्ध, पद्मश्री कैलाश खेर के गीतों से सजी शाम में दिग्गज गायकों का सम्मान

भारत'सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार' के मंच से बोले लोकमत चेयरमैन विजय दर्डा, संगीत साधकों को बताया राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर

भारत'सुर और संगीत शाश्वत है': लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार के मंच से बोले डॉ. विजय दर्डा

भारतदिल्ली में सजी सुरों की महफिल, इन कलाकारों को 'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया, देखें तस्वीरें

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की