2023 में व्हाट्सएप ने भारत में सात करोड़ से अधिक अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया, ये थे कारण

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: January 3, 2024 02:37 PM2024-01-03T14:37:06+5:302024-01-03T14:38:27+5:30

रिपोर्ट्स के अनुसार 1 जनवरी, 2023 से 30 नवंबर, 2023 तक व्हाट्सएप द्वारा प्रतिबंधित खातों की कुल संख्या 69,307,254 थी। माना जा रहा है कि इन आंकड़ों में अगर दिसंबर का डाटा भी जोड़ दिया जाए तो ये सात करोड़ हो जाएगा। दिसंबर के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं।

WhatsApp has banned more than seven crore accounts in India in 2023 | 2023 में व्हाट्सएप ने भारत में सात करोड़ से अधिक अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया, ये थे कारण

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsव्हाट्सएप ने 2023 में भारत में सात करोड़ से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगायाकारणों में अपीलीय समिति (जीएसी) से प्राप्त शिकायतें भी थींदिसंबर के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं

नई दिल्ली: मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने 2023 में भारत में सात करोड़ से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का खुलासा हुआ है। जिन खातों का संचालन बंद किया गया उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 अधिनियम के नियम 4 (1) (डी) के तहत विभिन्न कारणों से प्रतिबंधित किया गया।

इसके पीछे उपयोगकर्ताओं से प्राप्त शिकायतें भी शामिल थीं। इसके अलावा जिन खातों को बंद किया गया उन्होंने भारतीय कानूनों या व्हाट्सएप की सेवा की शर्तों का उल्लंघन किया था। अन्य कारणों में अपीलीय समिति (जीएसी) से प्राप्त शिकायतें भी थीं।

रिपोर्ट्स के अनुसार 1 जनवरी, 2023 से 30 नवंबर, 2023 तक व्हाट्सएप द्वारा प्रतिबंधित खातों की कुल संख्या 69,307,254 थी। माना जा रहा है कि इन आंकड़ों में अगर दिसंबर का डाटा भी जोड़ दिया जाए तो ये सात करोड़ हो जाएगा। दिसंबर के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं। कंपनी ने यह भी कहा कि इनमें से दो करोड़ से अधिक खातों को उपयोगकर्ताओं द्वारा रिपोर्ट किए जाने से पहले ही प्रतिबंधित कर दिया गया था।

मेटा ने इस संबंध में कहा है कि दुरुपयोग का पता लगाना किसी खाते के लिए तीन चरणों में काम करता है। पंजीकरण के समय, संदेश भेजने के दौरान, और नकारात्मक प्रतिक्रिया के जवाब में। कंपनी ने कहा है कि ये तब होता है जब कोई उपयोगकर्ता किसी विशेष खाते की रिपोर्ट करता है या उसे ब्लॉक करता है। इसके बाद इसे विश्लेषकों की एक टीम को भेजा जाता है जो यह निर्धारित करने में मदद करती है कि खातों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए या नहीं।

पिछले साल मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म को विभिन्न कारणों से उपयोगकर्ताओं से 79,000 से अधिक शिकायतें मिलीं, जिसके बाद कंपनी ने 2,398 खातों के खिलाफ कार्रवाई की। व्हाट्सएप के अनुसार, किसी खाते पर 'कार्रवाई' तब की जाती है जब उसे प्रतिबंधित कर दिया जाता है या पहले से प्रतिबंधित खाते को तब बहाल कर दिया जाता है जब उपयोगकर्ता इसके बारे में शिकायत करता है।

हर महीने व्हाट्सएप एक रिपोर्ट जारी करता है जो भारत में किसी विशेष महीने में प्रतिबंधित किए गए खातों की संख्या की जानकारी देता है। कंपनी का कहना है कि वह देश के '+91' कोड का उपयोग करके भारतीय खातों की पहचान करती है।

Web Title: WhatsApp has banned more than seven crore accounts in India in 2023

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे