लाइव न्यूज़ :

Naraka Chaturdashi 2019: इन 4 देवताओं की पूजा के बिना अधूरी है 'छोटी दिवाली'

By मेघना वर्मा | Updated: October 26, 2019 07:36 IST

हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष को मनाया जाता है। इस बार चौदस और नरक चतुर्दशी का ये त्योहार 26 अक्टूबर को मनाया जाना है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल छोटी दिवाली 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा।छोटी दिवाली पर लोग सिर्फ लक्ष्मी मां ही नहीं बल्कि इन चार देवताओं की पूजा भी की जाती है।

देश भर में आज नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जा रहा है। इस साल दिवाली 27 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इससे पहले आने वाली नरक चतुर्दशी को भी लोग धूम-धाम से मनाते हैं। दिवाली के आस-पास के सभी त्योहारों में चौदस का पर्व काफी महत्वपूर्ण होता है। दिवाली से एक दिन पहले मनाए जाने वाले इस पर्व को नरक चतुर्दशी या रूप चौदस या काली चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। 

हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष को मनाया जाता है। इस बार चौदस और नरक चतुर्दशी का ये त्योहार 26 अक्टूबर को मनाया जाना है। छोटी दिवाली पर लोग सिर्फ लक्ष्मी मां ही नहीं बल्कि इन चार देवताओं की पूजा भी की जाती है। आइए आप भी जानिए इस नरक चतुर्दशी किन-किन देवताओं की पूजा करना जरूरी है।

1. भगवान श्रीकृष्ण की पूजा

नरक चतुर्दशी के दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने अपनी पत्नी सत्यभामा के साथ मिलकर नरकासुर नाम के राक्षस का वध किया था और 16000 राजकुमारियों को उसकी कैद से मुक्त कराया था।

2. करें भगवान भोले की पूजा

नरक चतुर्दशी के दिन भगवान भोले की पूजा की जाती है। शिव के पूरे परिवार की पूजा इस दिन की जाती है। इस दिन को शिव चतुर्दशी के नाम से भी जानते हैं। कहते हैं इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से सभी तरह के कष्ट नष्ट हो जाते हैं। 

3. करें यमदेव की पूजा

नरक चतुर्दशी के दिन यमराज की पूजा का विधान है। इस दिन दक्षिण दिशा में यमदीप का विधान है। कहते हैं इससे नर्क के दोषों से मुक्ति पाई जा सकती है। कहते हैं इस दिल अकाल मृत्यु से निजात पाया जा सकता है। 

4. वामन देव की पूजा

नरक चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा करते हैं। इसी दिन भगवान वामन ने राजा बलि को पाताल का राजा बनाया था और उन्हें चिरंजीवी होने का वरदान भी दिया था। भगवान वामन ने राजा बलि से कहा था कि तेरे राज्य में जो भी यम को दीपदान करेगा तो उसके पितरों को कभी भी नर्क नहीं जाना पड़ेगा और न हीं उसे नर्क की यातनाओं को भोगना पड़ेगा। इसी वजह से इस दिन वामन देव की पूजा भी की जाती है। वामन देव की पूजा करने से इस दिन भगवान विष्णु का भी आर्शीवाद प्राप्त होता है।

टॅग्स :छोटी दिवाली/नरक चतुर्दशीदिवालीपूजा पाठहिंदू त्योहारत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

कारोबारत्योहारों और छुट्टियों पर किराया बढ़ाकर यात्री से जमकर कमाई?, मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा-अवैध बुकिंग ऐप्स पर सख्ती करने की तैयारी?

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना