लाइव न्यूज़ :

स्वप्न शास्त्र: आपको भी आते हैं अजीबो-गरीब सपनें! यहां जानिए कौन से होते हैं शुभ-कौन से अशुभ

By मेघना वर्मा | Published: April 19, 2020 10:46 AM

कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जिनका आपकी अभी की जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं होता। वो बस आपके मन को विचलित कर जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसपने देखना एक स्वाभाविक क्रिया है।कई सपने ऐसे होते हैं जो आपकी जिंदगी से मेल खाते हैं।

हिन्दू धर्म में नींद में आने वाले सपनों का भी अपना अलग महत्व बताया गया है। किसी का मानना होता है कि नींद में आने वाले सपने सिर्फ और सिर्फ आपके दिमाग की या आपकी सोची हुई चीजों की उपज होती हैं। वहीं कुछ लोगों का ये तक मानना है कि आपके सपने आपके पूर्व जन्म की यादें होती हैं। 

सपने देखना एक स्वाभाविक क्रिया है। कई सपने ऐसे होते हैं जो आपकी जिंदगी से मेल खाते हैं मगर कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जिनका आपकी अभी की जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं होता। वो बस आपके मन को विचलित कर जाते हैं। क्या होता है इन सपनों का मतलब और कौन से सपने होते हैं शुभ, कौन से अशुभ आइए हम बताते हैं आपको-

तुरीयावस्था में आते हैं सपने

दरअसल सपने ना तो आपको जागते हुए आते है और ना ही तब जब आप बहुत गहरी नींद में हों। सपने तुरीयावस्था में आते हैं। जो इन दोनों के बीच की जगह होती है। बहुत सारे एक्सपर्ट्स का मानना है कि आपके सपनों के पीछे कहीं ना कहीं आपके ग्रहों और नक्षत्रों का हाथ होता है। 

ये होते हैं शुभ सपने

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में कमल का फूल, बंदर, हंस और गाय का सपना आए तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ये सपने धन संपत्ति और वैभव के साथ संतान प्राप्ति के भी सूचक होते हैं। इसके अलावा अगर आप सपने में कोई सफेद चीज देख रहे हैं तो समझिए आपको किसी बड़ी मुसीबत से छुटकारा मिलने वाला है। 

पानी या नहाने का सपना

अगर आपको कभी सपने में पानी दिखे या शांत और ठंडा जल दिखे या आप खुद को नहाता हुए देखें तो इसे भी शुभ सपना कहा जाता है। अगर आपको सपने में सेब दिखे तो माना जाता है कि ये आपके दीर्घ आयु का संकेत देता है। कहीं से गिरना, आग की पकड़ में आना जैसा सपना भी शुभ होता है। 

ये होते हैं अशुभ सपने

अगर आप सपने में सोना, जेवर, गहने जैसे सपने देखते हैं तो समझिए की ये आपके लिए बिल्कुल शुभ नहीं हैं। ये सपने बीमारी का संकेत देते हैं। इसके अलावा शादी का सपना या नाचने या हंसने का सपना भी अशुभ माना जाता है। नदी में डूबना, मल विर्सजन करना और सांप को मारना, लाल फूरों के पेड़ जैसे सपने अशुभ माने जाते हैं। 

टॅग्स :सपनेपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठKartik Purnima 2023: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाई, घाटों पर उमड़ी भक्तों की भीड़

भारतभोपाल में अस्था के महापर्व छठ पूजा की धूम, महाराष्ट्र से आएं श्रद्धालुओं ने राजधानी में मनाया पर्व

पूजा पाठHappy Diwali 2023 Wishes: दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें दिवाली की शुभकामनाएं, कोट्स, मैसेज, फोटो और शायरी

पूजा पाठDiwali Rangoli Designs 2023: दिवाली पर रंगोली डिजाईन बनाएं, घर बनेगा सुंदर, मां लक्ष्मी की होगी कृपा

ज़रा हटकेWATCH: भारत में दक्षिण कोरियाई राजदूत ने अपनी नई कार के लिए कराई पूजा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठChandra Grahan 2024: इस दिन लग रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम

पूजा पाठGayatri Mantra: शत्रु संहारक है गायत्री मंत्र, इसके जप से होता है रोगों का नाश, जानिए इसका लाभ, कैसे करें आराधना

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 22 february: आज मिथुन राशिवालों पर रहेगा काम का दबाव, तुला राशिवाले रखें अपने निर्णय पर भरोसा, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठआज का पंचांग 22 फरवरी 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठMagh Purnima: 'माघ पूर्णिमा' के बारे में क्या कहा गया है 'ब्रह्मवैवर्त पुराण' में, जानिए इसका महात्म्य, पूजन विधि