लाइव न्यूज़ :

सीएम पद की शपथ लेने से एक दिन पहले जयराम ठाकुर ने की पहली नियुक्ति

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 26, 2017 18:53 IST

हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों में से बीजेपी को 44 और कांग्रेस को 21 सीटें पर जीत मिली।

Open in App

जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से एक दिन पहले मंगलवार (26 दिसंबर) को अपने कार्यालय में पहली नियुक्ति की। एक सरकारी प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "राज्य परिवहन प्राधिकरण के सचिव विनय सिंह को मुख्यमंत्री का प्रधान निजी सचिव बनाया गया है।" पांच बार के विधायक ठाकुर यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में बुधवार (27 दिसंबर) को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

ठाकुर के साथ ही मंत्रिमंडल के उनके सहयोगी भी शपथ लेंगे। मंत्रियों की संख्या अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस शपथ समारोह का हिस्सा बनेंगे। इनमें से दस ने अपनी उपस्थिति की पुष्टि कर दी है। मंगलवार को ही गुजरात के सीएम के तौर पर विजय रुपानी ने शपथ ली।

18 दिसंबर को आए चुनाव नतीजों में हिमाचल प्रदेश और गुजरात में बीजेपी को बहुमत प्राप्त हुआ था। हिमाचल की 68 सीटों में से बीजेपी ने 44 पर जीत हासिल की और 21 पर कांग्रेस को विजय मिली। हालांकि बीजेपी के लिए बड़ा झटका ये रहा कि उसके सीएम पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूल ही विधायक का चुनाव हार गये। 

धूमल के चुनाव हारने के बाद भी उनके समर्थक विधायक उन्हें सीएम के तौर पर देखना चाहते थे। राज्य के अगले सीएम के चयन के लिए विधायकों से मंत्रणा करने गये बीजेपी पर्यवेक्षक दल के सामने धूमल समर्थक विधायकों ने नारेबाजी भी की। हालांकि अंततोगत्वा जयराम ठाकुर के नाम पर मुहर लगी। 

टॅग्स :हिमाचल विधासभा चुनाव 2017बीजेपीकांग्रेसप्रेमकुमार धूमलविजयी उम्मीदवारों की सूची
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

राजनीति अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?