मौत के 45 मिनट बाद जिंदा हुआ शख्स, विज्ञान के युग में चमत्कार By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 17, 2020 1:13 PM
Open in App 1 / 9 मरने के बाद क्या होता है? हर कोई यह जानने को उत्सुक है, लेकिन एक शख्स मौत के 45 मिनट बाद फिर से जीवित हो गया। जी हां, ये घटना हैरान करने वाली जरूर है, लेकिन बिल्कुल सच है। 2 / 9 45 साल के माइकल नेपिंस्की का अनुभव ऐसा ही रहा है। वह मौत के 45 मिनट बाद फिर से जीवित हो गए, जिसने डॉक्टरों को भी दंग कर दिया। 3 / 9 45 वर्षीय माइकल नेपिंस्की 7 नवंबर को माउंट रेनियर नेशनल पार्क में थे। जहां भारी बर्फबारी के चलते वह अपने दोस्तों के साथ बिछुड़ गए। 4 / 9 जब माइकल पहाड़ से नहीं लौटा, तो एक बचाव दल भेजा गया। इसके बाद माइकल की खोज शुरू हुई। एक दिन बाद बचाव दल ने बर्फ में दबे माइकल को मृत पाया। 5 / 9 माइकल को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया। उस वक्त उनकी पल्स चल रही थी, लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने के बाद दिल ने धड़कना बंद कर दिया। 6 / 9 अस्पताल में उनके दिल ने 45 मिनट तक काम नहीं किया, जिसके बाद उन्हें सीपीआर/ईसीएमओ मशीन की मदद से वापस जीवित कर दिया गया। 7 / 9 डॉक्टरों के साथ माइकल के परिजन भी इस घटना से स्तब्ध थे। 8 / 9 वापस जीवन पाकर माइकल ने कहा, 'मौत के मुंह से बाहर आना एक बुरे सपने की तरह था। डॉक्टर ने मुझे नया जीवन दिया है। अब मैं इस जीवन को दूसरों को समर्पित करना चाहता हूं।' 9 / 9 एक्सट्रॉस्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन (ECMO) की मदद से, रक्त को हृदय और फेफड़ों के माध्यम से शरीर से बाहर पंप किया जाता है। यह कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ता है और शरीर में ऑक्सीजन से भरे ऊतकों को भेजता है। और पढ़ें