उत्तराखंड: कवि को आया मंच पर हार्ट-अटैक, अचानक से गिर पड़े, वीडियो हुआ वायरल
By आकाश चौरसिया | Published: January 29, 2024 12:55 PM2024-01-29T12:55:32+5:302024-01-29T13:03:41+5:30
उत्तराखंड से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक कवि अपनी परफॉर्मेंस के दौरान हार्ट-अटैक के आने से वो अचानक से गिर पड़े। कवि पंतनगर में आयोजित पंतनगर काव्य महोत्सव में कविता गा रहे थे। इस दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वो गिर गए।
नई दिल्ली: उत्तराखंड से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक कवि अपनी परफॉर्मेंस के दौरान हार्ट-अटैक के आने से अचानक से गिर पड़े। कवि पंतनगर में आयोजित पंतनगर काव्य महोत्सव में कविता गा रहे थे। इस दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वो गिर गए।
यह घटना कैमरे में कैद हो गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना वहां की है जब एक यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में बहुत सारे लोग एकत्रित थे। हुआ यूं कि वो कविता कर रहे थे और अचानक से उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।
यह वाक्या रविवार (28 जनवरी) को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में जीबी पंत कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हुई। यह कार्यक्रम भारतीय सेना के वीर जवानों को समर्पित था। अवसर तब दुखद हो गया जब वह कवि दिल का दौरा पड़ने से बेहोश हो गए। कविता पाठ करते समय मंच पर गिर जाने के बाद मंच पर मौजूद लोग और गणमान्य लोग उनकी ओर दौड़ पड़े। ऐसी खबर है कि उनको पास के एक अस्पताल में ले जाया गया और उनकी स्वास्थ्य स्थिति का अभी तक पता नहीं चल पाया।
बढ़ते मामले बने रहे हैं चिंता का विषय
देश भर में दिल के दौरे से लोगों की जान जाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। ऐसी ही एक घटना हरियाणा के भिवानी से सामने आई जहां एक व्यक्ति को रामलीला के दौरान हनुमान का अभिनय करते समय दिल का दौरा पड़ा और वह मंच पर ही गिर पड़ा। शख्स की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।
पंतनगर काव्य महोत्सव में कवि को हार्टअटैक आया।
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) January 29, 2024
📍उधमसिंह नगर, उत्तराखंड pic.twitter.com/CET9TYOcde
एक अन्य घटना में, उत्तर प्रदेश के अमरोहा में कड़ाके की ठंड के दौरान कार धोते समय एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। दूसरी घटना अमरोहा से भी सामने आई, जहां मोबाइल फोन पर कार्टून देखते समय एक पांच साल के छात्र की मौत हो गई।