नगर निगम की गाड़ी से अवारा कुत्ते हुए 'नौ दो ग्यारह', पीछे से आ रहे व्यक्ति की कारस्तानी ने दिया मौका
By आकाश चौरसिया | Published: January 28, 2024 03:57 PM2024-01-28T15:57:17+5:302024-01-28T16:10:58+5:30
वायरल वीडियो में नगर निगम की गाड़ी 8-10 कुत्तों को ले जा रही थी। इस दौरान पीछे से आए एक व्यक्ति लगातार गाड़ी का पीछा कर रहा था और फिर उसने मौका मिलते ही गाड़ी की कुंडी खोल दी। आनन-फानन में सभी कुत्ते गाड़ी से एक-एक कर भाग निकले।
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर सामने आए वायरल वीडियो में आगरा नगर निगम की गाड़ी अवारा कुत्तों को ले जाती हुई दिख रही है। लेकिन, इस बीच पीछे से आए एक व्यक्ति ने कुत्तों को ले जा रही गाड़ी में पिंजरे की कुंडी को अचानक से खोल दिया। फिर क्या था मौका देख कुत्तों ने छलांग लगाया और भाग निकले। अब इस नजारे का वीडियो सोशल वीडियो पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल हुए वीडियो कैमरा में कैद हो गया है। इस दौरान नगर निगम की गाड़ी 8-10 कुत्तों को ले जा रही थी। इस दौरान पीछे से आए एक व्यक्ति लगातार गाड़ी का पीछा कर रहा था और फिर उसने मौका मिलते ही गाड़ी की कुंडी खोल दी। आनन-फानन में सभी कुत्ते गाड़ी से एक-एक कर भाग निकले।
आगरा नगर निगम की गाड़ी कुत्तों को लेकर जा रही थीं।
— iMayankofficial 🇮🇳 (@imayankindian) January 27, 2024
बाईक सवार युवक ने दरवाज़ा खोला। कई कुत्ते फरार हो गए।
आप बताओ। युवक ने सही किया या गलत? pic.twitter.com/txfcHtfKAX
घटना कहां हुई इसका सटीक पता नहीं चला। हालांकि, यह कहा जा सकता है कि वीडियो आगरा में शूट किया गया क्योंकि जो वाहन कुत्तों को ले जा रहा था, वह आगरा नगर निगम की है। इसके साथ ही उस वाहन में भी आगरा नगर निगम लिखा हुआ है। यह वीडियो शनिवार यानी 27 जनवरी को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसे सोशल मीडिया पर लगातार यूजर्स देख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि नगर निगम की गाड़ी में कुछ कुत्ते सवार हैं जिन्हें उनके इलाके से कहीं और ले जाया जाना था।
एक बाइक सवार व्यक्ति हाईवे पर सामान्य गति से चल रहे वाहन का पीछा कर रहा था। गाड़ी के करीब पहुंचने पर आदमी उस पिंजरे का दरवाजा खोलता है, जिसमें कुत्तों को ले जाया जा रहा था। कुत्ते चलती गाड़ी से उतरने लगते हैं और सभी कुत्ते उन्हें ले जा रही वैन से भाग जाते हैं। वहीं, सामने आए वीडियो में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के यूजर्स ने कहा कि ये तो सही किया, लेकिन कुछ ने कहा ये नहीं करना चाहिए था।