लाइव न्यूज़ :

4 से 6 जून के बीच 'अशुभ' ग्रहीय संयोग, इन 5 राशियों के जातकों को रहना होगा संभलकर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2019 07:25 IST

Open in App
1 / 8
जून का महीना आरम्भ हो गया है हिन्दू कैलेंडर के अनुसार इस महीने के शुरुआती भाग में ज्येष्ठ का महीना और अंतिम भाग में आषाढ़ का महीना चलता है। माह के शुरुआत में कई प्रसिद्ध त्योहार हैं, जैसे कि शनि जयंती, वट सावित्री व्रत, सोमवती अमावस्या और अंत में कबीरदास जयंती भी आएगी। धार्मिक रूप से यह महीना महत्वपूर्ण है, मगर ज्योतिष के नजरिए से भी महीने का शुरुआती दौर बेहद महत्वपूर्ण है। ज्योतिषी जून के पहले सप्ताह में ही लोगों को सावधान रहें की सलाह दे रहे हैं।
2 / 8
जून के पहले हफ्ते में बड़ा ग्रहीय परिवर्तन: एस्ट्रोलॉजी के अनुसार 4 जून की शाम से लेकर 6 जून की दोपहर तक 6 बड़े ग्रहों का अशुभ संयोग बन रहा है। चन्द्रमा, मंगल, राहू, बुध एक साथ होंगे। इनके ठीक सामने शनि और केतु की युति बन रही है। ये ग्रह एक दूसरे के प्रतिकूल परिणाम देने वाले सिद्ध हो रहे हैं। इसलिए 4 जून की रात, 5 जून का पूरा दिन-रात और 6 जून की दोपहर तक का समय सही नहीं है।
3 / 8
राशियों पर ग्रहीय परिवर्तन का प्रभाव: उपरोक्त ग्रहों के बदलने से अमूमन सभी राशियां हानि के दायरे में आ रही हैं। कुछ को इक्का-दुक्का नुकसान हो सकते हैं, मगर वहीं कुछ ऐसी भी हैं जिन्हें बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आइए देखें कहीं आपकी राशि में बड़े संकट में तो नहीं! आगे जानिए ग्रहीय परिवरतन से प्रभावित हो रही 4 राशियों के बारे में:
4 / 8
1) मेष राशि: ग्रहीय परिवर्तन से बड़े स्तर पर प्रभावित हो रही राशियों में पहले नंबर पर मेष राशि है। यदि यह आपका राशि चिह्न है तो 4, 5 और 6 जून के बीच आपको करीबियों से सावधान रहना होगा। ये आपको नुकसान दे सकते हैं। साथ ही करीबियों के यहां से शोक समाचार मिल सकता है। भाग्य साथ नहीं देगा। लेकिन घबराएं नहीं, आपका आत्मबल आपको ना हारने की हिम्मत देता रहेगा।
5 / 8
2) मिथुन राशि: अगर आपका राशि चिह्न मिथुन है तो यह ग्रहीय परिवर्तन आपके लिए संवेदनशील साबित होगा। क्योंकि ये सभी ग्रह इस समय आपके अनुकूल नहीं हैं। आपको कई क्षेत्रों में भारी नुकसान हो सकता है, सलाह है कि जीवन से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला इन तीन दिनों में बिलकुल ना लें। कुछ समय के लिए टाल दें। किसी की भी बातों में आने से भी बचें। जीवनसाथी ही सेहत का ध्यान रखें।
6 / 8
3) कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए यह ग्रहीय परिवर्तन काम के विषय में हानिकारक सिद्ध हो सकता है। फिलहाल कोई नया काम करने की ना सोचें। अगर लंबे समय से कुछ नया शुरू करने की सोच रहे हिहं तो अभी भी उसे टाल दें। अच्छे वक्त का थोड़ा और इन्तजार करें। धन हानि के संकेत हैं। इन सबके अलावा अन्य पक्ष में कुछ राहत होगी। लोगों का साथ मिलेगा, शिक्षा के लिए भी समय अच्छा है। संतान की ओर से कोई सुख मिलेगा।
7 / 8
4) तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए यह समय चुनौतियों से भरा होगा। बहुत परिश्रम के बाद उन्हें अपने अनुकूल परिस्थिति हासिल होगी। काम से लेकर धन, रिश्ते इत्यादि क्षेत्रों में यदि आलस्य छोड़कर कम कर्नेगे, तो सिचुएशन को नियंत्रण में ले पाएंगे। अन्यथा बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
8 / 8
5) कुंभ राशि: ग्रहों के फेरबदल के कारण कुंभ राशि वालों का क्रोध बढ़ेगा। बुद्धि डावांडोल रहेगी। जिद्द बढ़ेगी, जिस वजह से बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए बेहतर होगा कि इस संवेदनशील समय में किसी करीबी, भाई या दोस्त की सलाह से ही हर काम करें। तभी नुकसान से बच पाएंगे आप।
टॅग्स :राशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठPanchang 16 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?