दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 26, 2023 9:19 PMOpen in App1 / 4राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। 2 / 4भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने शनिवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और एक या दो जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। 3 / 4विभाग ने शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 डिग्री और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना भी व्यक्त की है। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम है। 4 / 4मौसम विभाग ने बताया कि शहर में सापेक्षिक आर्द्रता 84 प्रतिशत से 43 प्रतिशत के बीच रही। दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शुक्रवार को 98 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। और पढ़ें Subscribe to Notifications