लाइव न्यूज़ :

50 फुट गहरे कुएं में गिरा हाथी का बच्चा, 16 घंटे की कोशिश, ऐसे निकाला बाहर, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 20, 2020 13:52 IST

Open in App
1 / 7
पिछले कई दिनों से हाथियों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। तमिलनाडु के धरमपुरी में एक चौंकाने वाली बात हुई है। ग्रामीणों और बचाव दल ने एक मासूम शिशु हाथी को कुएं से निकालने में सफलता हासिल की। हाथी का बच्चा 50 फुट गहरे कुएं में गिर गया, उसको बचाने के लिए 16 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला।
2 / 7
किसी को भी अंदाजा नहीं था कि हाथी शावक इस कुएं में गिर गया है। मामला तब सामने आया, जब एक किसान ने अचानक एक हाथी के शावक की आवाज सुनी और एक कुएं में कूद गया।
3 / 7
एएनआई के मुताबिक, यह घटना धर्मपुरी के पंचपल्ली गांव में हुई। स्थानीय किसान वेंकटचलम ने कुएं के पास शोर सुना। जब उसने हाथी के शावक को कुएं में पड़ा देखा, तो उसने ग्रामीणों को सूचित किया। इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। खबरों की मानें, तो हाथी का बच्चा गलती से कुएं में गिर गया था, किसान ने उसकी आवाज सुनी तो उसने तुरंत प्रशासन को जानकारी दी।
4 / 7
यह कुआं 100 फीट गहरा है। बच्चे के हाथी के बारे में प्रशासन को सूचित किए जाने के तुरंत बाद बचाव दल को बुलाया गया। बचाव दल के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद शिशु हाथी को बचाने का प्रयास शुरू हुआ।
5 / 7
घटना की जानकारी होने पर, हाथी को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर प्रवीण कासवान ने वन विभाग की खूब तारीफ की है और लोगों को कुएं को बंद करने की सलाह दी है. उन्होंने लिखा, 'हाथी को 50 फीट गहरे कुएं से निकालने में वन कर्मचारियों को पूरा दिन लग गया, परिस्थितियों के आधार पर रणनीति अपनाई गई. इस कार्य में हर व्यक्ति को सलाम।'
6 / 7
अग्निशमन विभाग की टीम के अलावा, डॉक्टर और स्वयंसेवक मौजूद थे। वन विभाग के कर्मचारियों ने हाथी के बच्चे को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और उसे बाहर निकाला। 16 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उसको समय-समय पर खाना पहुंचाया गया. ताकी वो कमजोर न पड़े और ऊपर लाने के बाद उसे तुरंत ठीक किया जा सके।
7 / 7
कई घंटों के बचाव अभियान के बाद, शिशु हाथी को कुएं से बचाया गया है। आखिरकार उसे सही सलामत बाहर निकाल लिया गया, बाहर निकालने के बाद अब हाथी बिल्कुल स्वस्थ और सुरक्षित है।
टॅग्स :तमिलनाडुहाथीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

ज़रा हटकेWATCH: सेहत से खिलवाड़; कटिहार स्टेशन पर खीरे पर हरा रंग डालते हुए दिखी महिला, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी