उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: October 10, 2022 10:47 AMOpen in App1 / 5उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। वह 82 साल के थे। 2 / 5मुलायम सिंह यादव को सांस लेने में तकलीफ और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज (10 अक्टूबर) सुबह 8:16 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। 3 / 5समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। अखिलेश ने ट्वीट में कहा, ‘‘मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।’’4 / 5मुलायम सिंह यादव को पिछली दो अक्टूबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर समाजवादी पार्टी में शोक की लहर है।5 / 5प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, 'मुलायम सिंह यादव जी ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे।' और पढ़ें Subscribe to Notifications