Lok Sabha Elections 2024: बाबू सिंह कुशवाहा को जौनपुर से सपा ने बनाया उम्मीदवार, 7 प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की

By आकाश चौरसिया | Published: April 14, 2024 02:41 PM2024-04-14T14:41:31+5:302024-04-14T15:07:19+5:30

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने 7 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। इसके साथ ही जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया।

Lok Sabha Elections 2024 Samajwadi Party release list of 7 candidates Babu Singh Kushwaha gets ticket from Jaunpur | Lok Sabha Elections 2024: बाबू सिंह कुशवाहा को जौनपुर से सपा ने बनाया उम्मीदवार, 7 प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की

फोटो क्रेडिट- (एक्स)

Highlightsसमाजवादी पार्टी ने 7 नामों की घोषणा कीजौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा को टिकट दिया सपा ने मछलीशहर से प्रिया सरोज को उम्मीदवार बनाया

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2023 को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने 7 उम्मीदवारों का ऐलान किया। पार्टी ने फूलपुर से अमरनाथ मौर्य को मैदान में उतारा, श्रावस्ती से राम शिरोमणि वर्मा, डुमरियागंज से भीष्म शंकर कुशल तिवारी को टिकट दिया है। 

इनके अलावा समाजवादी पार्टी ने संतकबीरनगर से लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, सलेमपुर से रमाशंकर राजभर, जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा और मछलीशहर से प्रिया सरोज को उम्मीदवार घोषित किया और वो तूफानी सरोज की बेटी हैं, तूफानी सपा से 3 बार सांसद रह चुके हैं। 

भाजपा ने इनपर लगाया दांव
दूसरी तरफ इन्हीं सीटों पर बीजेपी ने मछलीशहर से बीपी सरोज, फूलपुर से प्रवीण पटेल, डुमरियागंज से जगदम्बिका पाल, जौनपुर से कृपाशंकर सिंह, सलेमपुर से रविंद्र कुशवाहा, संतकबीरनगर से प्रवीण निषाद और श्रावस्ती से साकेत मिश्रा को मैदान में उतारा है। 

NHM घोटाले में हुए थे गिरफ्तार
2012 की मायावती सरकार में पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और बसपा के विधायक राम प्रसाद जायसवाल को राज्य के करोड़ो रूपयों के राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया था।

अभी तक इन्हें मिल चुका टिकट
समाजवादी पार्टी ने कौशाम्बी से बसपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज और कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को कैंडिडेट बना चुके हैं। समाजवादी पार्टी ने संभल से शफीकुर रहमान बर्क के पोते जियाउर्रमान बर्क, बागपत से मनोज चौधी, नोएडा से डॉ. महेंद्र नागर, पीलीभीत से भगत सरन गंगवार, घोसी से राजीव राय, मिर्जापुर से राजेंद्र सिंह बिंद को टिकट मिल चुका है। 

Web Title: Lok Sabha Elections 2024 Samajwadi Party release list of 7 candidates Babu Singh Kushwaha gets ticket from Jaunpur

उत्तर प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे