लाइव न्यूज़ :

Kartavya Path: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्‍य प्रतिमा का अनावरण, कर्तव्य पथ से दिखी नई तस्वीर

By संदीप दाहिमा | Published: September 08, 2022 7:46 PM

Open in App
1 / 9
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को यहां इंडिया गेट के पास स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्‍य प्रतिमा का अनावरण किया। बोस की प्रतिमा उसी स्थान पर स्थापित की गई है, जहां इस साल की शुरुआत में पराक्रम दिवस (23 जनवरी) के अवसर पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया गया था।
2 / 9
इस होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण नेताजी की 125वीं जयंती के अवसर पर किया गया था।
3 / 9
प्रतिमा का अनावरण आजाद हिंद फौज के पारंपरिक गीत ‘‘कदम, कदम बढ़ाए जा’’ की धुन के साथ किया गया।
4 / 9
एक भारत-श्रेष्‍ठ भारत और अनेकता में एकता की भावना को प्रदर्शित करने के लिए देश के कोने-कोने से आए 500 नर्तकों द्वारा एक सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
5 / 9
करीब 26,000 घंटे के अथक कलात्‍मक प्रयासों से अखंड ग्रेनाइट को तराश कर 65 मीट्रिक टन वजन की इस प्रतिमा को तैयार किया गया है।
6 / 9
काले रंग के ग्रेनाइट पत्‍थर से निर्मित 28 फुट ऊंची यह प्रतिमा इंडिया गेट के समीप एक छतरी के नीचे स्‍थापित की गई है।
7 / 9
नेताजी की इस प्रतिमा को पारंपरिक तकनीकों और आधुनिक औजारों का उपयोग कर पूरी तरह हाथों से बनाया गया है।
8 / 9
अरुण योगीराज के नेतृत्‍व में मूर्तिकारों के एक दल ने यह प्रतिमा तैयार की है। यह प्रतिमा भारत की विशालतम, सजीव, अखंड पत्‍थर पर हस्त निर्मित प्रतिमाओं में से एक है।
9 / 9
ग्रेनाइट के इस अखंड पत्‍थर को तेलंगाना के खम्‍मम से 1665 किलोमीटर दूर नयी दिल्‍ली तक लाने के लिए 100 फुट लंबा 140 पहियों वाला एक ट्रक विशेष तौर पर तैयार किया गया था।
टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्लीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकौन हैं नाजिम नाजिर नजीर डार? जिन्होंने श्रीनगर में प्रधानमंत्री मोदी के साथ ली सेल्फी

भारतAmit Shah on PM Modi: 'सुबह 5 बजे से रात 1 बजे तक', ... कभी छुट्टी नहीं ली, 40 साल देश के लिए काम किया, पीएम मोदी पर बोले गृह मंत्री अमित शाह

भारतPM Narendra Modi Kashmir Visit: 'आर्टिकल 370 नहीं है',.. पीएम मोदी ने कहा, जम्मू-कश्मीर को जंजीरों में जकड़ दिया गया था, कुछ परिवार ने अपने फायदे के लिए

भारतPM Narendra Modi Kashmir Visit: 'मोदी जी आपके साथ सेल्फी चाहिए, पीएम ने हंसते हुए कहा जरूर नाजिम

कारोबारलोकसभा चुनाव 2024 से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! बढ़ सकता है महंगाई भत्ता (DA)

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार: एमएलसी चुनाव के लिए राबड़ी देवी, अब्दुल बारी सिद्दीकी के राजद उम्मीदवार होने की संभावना

भारतमहाराष्ट्र: देवेन्द्र फडणवीस ने 'इंडिया ग्लोबल फोरम के NXT10' शिखर सम्मेलन में 'भविष्य की मुंबई' के बारे में की बात

भारतLok Sabha Elections 2024: महागठबंधन में भाकपा-माले ने कर दी 5 लोकसभा सीटों की मांग, राजद की बढ़ाई चिंता

भारतFree Electricity In Delhi: 2025 तक मिलती रहेगी फ्री बिजली, अरविंद केजरीवाल ने दी खुशखबरी

भारतLok Sabha Polls 2024: यादव vs यादव की लड़ाई में पाटलिपुत्र सीट पर परास्त होता रहा है लालू परिवार, इस बार भी टिकी हैं सभी की निगाहें