लाइव न्यूज़ :

PHOTOS: किसानों के प्रदर्शन की तस्वीरें, भारी संख्या में दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की तैनाती

By संदीप दाहिमा | Published: November 28, 2020 2:26 PM

Open in App
1 / 7
पंजाब के किसान नेताओं ने शुक्रवार को बताया कि वे शनिवार को बैठक कर आगे के कदमों के बारे में चर्चा करेंगे।
2 / 7
हालांकि, ये किसान नेता केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के लिए बुराड़ी जाने के पक्ष में हैं। भारतीय किसान यूनियन (डकौंदा) के अध्यक्ष बूटा सिंह बर्जगिल ने फोन पर बताया, ‘‘ कई किसान नेता अब भी दिल्ली के रास्ते में हैं। हम कल बैठक करेंगे और आगे के कदमों के बारे में फैसला लेंगे।’’
3 / 7
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों को मैदान में प्रदर्शन की अनुमति दे दी। इस बीच कई किसान हरियाणा के सोनीपत जिले से लगती दिल्ली की सीमा पर जमा हैं और वे रात में वहीं रूकेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को केंद्र सरकार द्वारा किसानों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश देने और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन की अनुमति का स्वागत किया।
4 / 7
सिंघु बॉर्डर पर राष्ट्रीय राजमार्ग के एक हिस्से पर शुक्रवार शाम में किसानों ने बड़ी रसोई तैयार की और एक दिन के लंबे थका देने वाले प्रदर्शन के बाद भोजन तैयार किया। हालांकि भले ही पुलिस ने उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में जाने की अनुमति दे दी हो लेकिन वे बुरारी के निरंकारी मैदान में जाने से इनकार कर रहे हैं। किसानों से कहा गया है कि वे केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ संबंधित मैदान में प्रदर्शन जारी रख सकते हैं।
5 / 7
वहीं, कुछ किसानों का कहना है कि वे हरियाणा में फंसे किसानों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कई किसानों का कहना है कि वे या तो रामलीला मैदान जाना चाहते हैं या प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर जाना चाहते हैं।
6 / 7
दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों का स्वागत ‘अतिथि’ के तौर पर करते हुए उनके खाने, पीने और आश्रय का बंदोबस्त किया।
7 / 7
राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न प्रवेश बिंदुओं से हजारों किसानों को प्रवेश करने और उत्तरी दिल्ली के मैदान में कृषि कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन की अनुमति दी गई है।
टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनपंजाबहरियाणादिल्लीउत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBJP candidates list: भाजपा उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट जारी, सनी देओल बाहर, तरणजीत संधू, परनीत कौर को मिला टिकट

ज़रा हटकेVIDEO: अपने जन्मदिन पर ऑनलाइन ऑर्डर किए गए केक को खाने से 10 साल की लड़की की मौत

भारतMukhtar Ansari Death: लो भाई अब डीएम साहिबा तय करेंगी की मिट्टी कितनी लोग देंगे, मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल और जिलाधिकारी में तकरार, देखें वीडियो

भारतLok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी की तेजस्विनी गौड़ा कांग्रेस में हुईं शामिल

क्राइम अलर्टSaharanpur Crime News: चार-पांच युवकों से किसी बात को लेकर झगड़ा, इफ्तार के बाद घर के बाहर 17 वर्षीय युवक को चाकू गोदकर हत्या

भारत अधिक खबरें

भारत'पत्नी को 'भूत' या 'पिशाच' कहना क्रूरता नहीं', पटना हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा

भारतLS Elections 2024: पशुपति पारस ने किया एनडीए को समर्थन का ऐलान, भतीजे चिराग पासवान पर साधी चुप्पी

भारतDelhi Traffic Update: रविवार को इंडिया ब्लॉक की रैली से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित

भारतBihar LS polls 2024: एनडीए के साथ रहेंगे और लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतBihar LS polls 2024: चिराग पासवान हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे, 5 सीट पर प्रत्याशी की घोषणा, देखें लिस्ट