Bihar LS polls 2024: एनडीए के साथ रहेंगे और लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

By एस पी सिन्हा | Published: March 30, 2024 05:53 PM2024-03-30T17:53:06+5:302024-03-30T17:53:52+5:30

Bihar LS polls 2024: पारस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि हमारी पार्टी रालोजपा, एनडीए का अभिन्न अंग है।

Bihar LS polls 2024 Pashupati Kumar Paras says Will remain with NDA not contest Lok Sabha elections announced | Bihar LS polls 2024: एनडीए के साथ रहेंगे और लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

file photo

Highlightsचाचा-भतीजे के बीच टकराव की स्थिति देखने को मिल रही थी।हाजीपुर से चुनाव लड़ने की बात लगातार कह रहे थे। देश में 400+ सीट जीतकर तीसरी बार रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी।

Bihar LS polls 2024: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी(रालोजपा) प्रमुख और पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने अब ऐलान किया है कि वह लोकसभा का चुनाव नही लड़ेंगे और एनडीए के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं। दरअसल, पशुपति कुमार पारस बीते कई दिनों से हाजीपुर से चुनाव लड़ने की बात लगातार कह रहे थे। वहीं इसी सीट से उनके भतीजे चिराग पासवान ने भी चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी। ऐसे में चाचा-भतीजे के बीच टकराव की स्थिति देखने को मिल रही थी।

पारस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि हमारी पार्टी रालोजपा, एनडीए का अभिन्न अंग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमारे भी नेता है और उनका निर्णय हमारे लिए सर्वोपरि है और उनके नेतृत्व में एनडीए पूरे देश में 400+ सीट जीतकर तीसरी बार रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी।

इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त करने में हमारी पार्टी का पूर्ण समर्थन है और रहेगा। उन्होंने एक बार फिर से अपने एक्स अकाउंट पर अपने नाम के मोदी का परिवार लगा दिया है। बता दें कि पशुपति कुमार पारस की पार्टी रालोजपा को लोकसभा में एक भी सीट नहीं मिली है।

एनडीए सीट शेयरिंग के दौरान पशुपति पारस को एक भी सीट नहीं मिलने के बाद पारस ने केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। उल्लेखनीय है कि पारस ने जिन 40 सीटों पर जीत सुनिश्चित कराने की बात कह रहे हैं, उनमें 5 सीटें उनके भतीजे चिराग पासवान की भी हैं लिहाजा वे भतीजे चिराग पासवान का भी समर्थन करने की भी बातें कह रहे हैं।

विदित है कि पशुपति कुमार पारस के भतीजे प्रिंस राज ने दो दिन पहले ही बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की थी। प्रिंस राज लगातार विनोद तावड़े के संपर्क में हैं। फिलहाल चाचा पशुपति कुमार पारस और भतीजा प्रिंस राज दोनों दिल्ली में मौजूद हैं।

Web Title: Bihar LS polls 2024 Pashupati Kumar Paras says Will remain with NDA not contest Lok Sabha elections announced