BJP candidates list: भाजपा उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट जारी, सनी देओल बाहर, तरणजीत संधू, परनीत कौर को मिला टिकट
By रुस्तम राणा | Updated: March 30, 2024 22:12 IST2024-03-30T21:14:32+5:302024-03-30T22:12:14+5:30
BJP's 8th list of 11 candidates: भाजपा ने शनिवार को ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल के 11 निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए 8वीं सूची जारी की।

BJP candidates list: भाजपा उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट जारी, सनी देओल बाहर, तरणजीत संधू, परनीत कौर को मिला टिकट
BJP's 8th list of 11 candidates: अमेरिका में पूर्व भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू अपना चुनावी पदार्पण करेंगे क्योंकि पार्टी में शामिल होने के कुछ दिनों बाद ही भाजपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 में अमृतसर से मैदान में उतारा है। भाजपा ने शनिवार को ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल के 11 निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए 8वीं सूची जारी की।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर, जो पार्टी में नई नई शामिल हुई हैं, को पटियाला से टिकट मिला, जिस निर्वाचन क्षेत्र का उन्होंने कांग्रेस से प्रतिनिधित्व किया था। गुरदासपुर से सांसद बनने के बाद संसद में अपनी कम उपस्थिति के लिए जाने जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का पत्ता साफ हो गया है। उनकी जगह दिनेश सिंह बब्बू को इस सीट से मैदान में उतारा गया है।
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के लिए 8वीं सूची में निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। pic.twitter.com/TrHp1SEdnK
— BJP (@BJP4India) March 30, 2024
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते और तीन बार के कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू लुधियाना से चुनाव लड़ेंगे और हाल ही में आप छोड़ने वाले सुशील कुमार रिंकू को जालंधर से मैदान में उतारा गया है। हंस राज हंस, जो 2019 में उत्तर पश्चिम दिल्ली से भाजपा के टिकट पर जीते थे, फरीदकोट सीट (एससी) से चुनाव लड़ेंगे। वहीं ओडिशा में, जहां भाजपा बीजद के समर्थन के बिना अकेले चुनाव लड़ेगी, पार्टी ने कटक से छह बार के सांसद भर्तृहरि महताब को मैदान में उतारा है। महताब हाल ही में बीजद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।
पश्चिम बंगाल में डॉ. प्रणत टुडू को झाड़ग्राम से और पूर्व आईपीएस देबाशीष धर को बीरभूम से मैदान में उतारा गया है। धर ने हाल ही में व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया। डॉ. प्रणत टुडू ने भी हाल ही में पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य सेवाओं से इस्तीफा दे दिया। वह झाड़ग्राम सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी के रूप में तैनात थे।