मोटापे और कोलेस्ट्रॉल जैसी इन 8 बीमारियों को दूर करेगा नारियल, अपनाएं ये उपाय By संदीप दाहिमा | Published: September 04, 2020 6:22 AMOpen in App1 / 8नारियल खाने से याददाशत बढ़ती है। इसके लिए नारियल की गिरी में बादाम, अखरोट और मिश्री मिलाकर हर रोज खाएं। नारियल में गुड कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है जो हार्ट को हेल्दी रखता है। 2 / 8अगर आपका पेट खराब रहता है या आप अक्सर कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, तो नारियल के एक बड़े टुकड़े को खाकर सो जाएं। सुबह आपका पेट साफ हो जाएगा। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो पेट साफ कर देता है। 3 / 8गर्मियों में बहुत से लोगों को नकसीर आने की समस्या होती है। अगर इन दिनों आपके नाक से खून आता है, तो नारियल आपके लिए दवा की तरह है। इससे बचने के लिए आपको नारियक को मिश्री के साथ खाना चाहिए।4 / 8गर्मियों के दिनों मतली औत उल्टी आम समस्या है। बढ़ते तापमान और पसीने निकलने से ऐसा हो सकता है। अगर आपको मतली या उल्टी आ रही है, तो नारियल का टुकड़ा मुंह मे रखकर थोड़ी देर तक चबाने से उल्टी नहीं आती। 5 / 8नारियल के सेवन से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकता है। गर्भावस्था के दौरान एचआईवी, फ्लू, दाद इत्यादि से नारियल के सेवन से बचा जा सकता है। दरअसल, नारियल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी वायरल तत्व पाए जाते हैं जो कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की रक्षा कर सकते हैं। 6 / 8नारियल शरीर की एनर्जी को बढ़ाने में भी मदद करता है। नारियल के तेल में एमटीसी (मीडियम-चैन ट्राइग्लिसराइड्स) की अच्छी मात्रा होती है जो कि अन्य फैटी खाने की अपेक्षा अधिक मात्रा में शरीर की एनर्जी को बढ़ाता है। शोध से पता चला है कि एक दिन में 15 से 30 ग्राम नारियल खाने से शरीर को 120 कैलोरी उर्जा मिलती है। 7 / 8नारियल के साथ साथ नारियल तेल के फायदे भी है। यह तेल शरीर में बड़े कोलेस्टेरॉल को कम करने में मदद करता है साथ ही एचडीएल को बढ़ाता है, जिससे शरीर को कई प्रकार कई प्रकार के दिल के रोगों से बचाया जा सकता है। 8 / 8नारियल में कोलेस्टेरॉल और वसा की मात्रा कम होती है और फाइबर की अधिकता होती है। फाइबर होने से व्यक्ति को लंबे समय तक भूक नही लगती है। जिससे व्यक्ति फालतू की चीजें खाने से बचता है और मोटापे को कम करने में सहायक होता है। इसके अलावा नारियल में ट्राइग्लिसराइड पाया जाता है, जो कि मेटबॉलिज़म को बढ़ाता है। और पढ़ें Subscribe to Notifications