लाइव न्यूज़ :

मेरठ: जाको राखे साइयां, मार सके न कोय! तीन बोरियों के अंदर नवजात बच्ची को रख सड़क किनारे फेंका, घंटों बाद भी मिली जिंदा

By विनीत कुमार | Updated: November 24, 2020 17:17 IST

इस बढ़ती ठंड के बीच मेरठ में तीन बोरियों में रखकर एक नवजात बच्ची को सड़क किनारे फेंकने का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमेरठ के शताब्दी नगर में सड़क किनारे मिली नवजात बच्ची, तीन बोरियों अंदर रखी गई थी नवजातबच्ची के रोने की आवाज सुनने के बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने बोरी खोली, इसके बाद पुलिस को दी गई सूचना

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दिहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन बोरियों के भीतर रखकर एक नवजात को सड़क के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया था। ये एक बच्ची है। अच्छी बात ये रही कि बच्ची जिंदा है और पूरी तरह स्वस्थ है। पुलिस ने सड़क किनारे लावारिस हालत में बच्ची के मिलने की जानकारी के बाद उसे अस्पताल में बेहतर रखरखाव के लिए भर्ती करा दिया है।

बच्ची के बोरे में फेंके जाने की भनक वहां के लोगों को बच्ची के रोने की आ रही आवाज से मिली। इसके बाद कुछ लोगों ने बोरे को खोलना शुरू किया। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक शख्स बच्ची को बोरे से बाहर निकालता देखा जा सकता है। वहीं, एक महिला ये कहते देखी जा रही है कि 'कैसे कोई मां-बाप ऐसा कर सकते हैं।'

इस बीच पुलिस ने बताया है कि बच्ची स्वस्थ है और उसका इलाज चल रहा है। मेरठ पुलिस ने बताया, 'बच्ची को प्यारेलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उचित कदम उठा रही है।' 

इस मामले में पुलिस अधिकारी डॉ अखिलेश नारायण सिंह ने बताया, 'हमें शताब्दी नगर से एक फोन आया कि एक नवजात बच्ची मिली है। इसके बाद एक पुलिस टीम वहां गई और बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे उचित इलाज दिया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया है कि बच्ची का जन्म प्रीमिच्योर हुआ है लेकिन वह स्वस्थ है। सभी जरूरी कार्रवाई किए जा रहे हैं।'

नवजात बच्चे को देखकर ये अंदाजा है कि उसका जन्म कुछ ही देर पहले हुआ था। पुलिस ने इस बीच इलाके के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने का काम शुरू कर दिए हैं ताकि इसक बात का पता लगाया जा सके कि बच्ची को वहां कौन फेंक गया।

टॅग्स :मेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट₹44 लाख का पेंशन घोटाला; मेरठ में बेटे ने पेंशन की लालच में 7 साल तक कागज़ों में मृत माँ को 'ज़िंदा' दिखाया

क्राइम अलर्टमेरठ के एक आदमी ने पत्नी के प्रेमी की हत्या की, पुलिस के सामने सरेंडर करने से पहले जलाई बीड़ी, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टMeerut Fire: दो मंजिला घर में भीषण आग, 5 बच्चे सहित 6 लोग जिंदा जले, बुजुर्ग महिला और एक पड़ोसी गंभीर रूप से झुलसा

भारतNamo Bharat Train: पीएम मोदी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, अब घंटों का सफर होगा मिनटों में पूरा; जानें इसके बारे में सबकुछ

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे