लाइव न्यूज़ :

Kerala Local Body Elections: ग्राम पंचायतों में एलडीएफ आगे, नगरपालिकाओं और निगमों में यूडीएफ आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2025 11:21 IST

Kerala Local Body Elections: राज्य चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि केरल के विभिन्न स्थानीय निकायों के वार्डों में एलडीएफ, यूडीएफ और एनडीए आगे चल रहे हैं।

Open in App

Kerala Local Body Elections: केरल के 1,199 स्थानीय निकायों के लिए सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना के शुरुआती घंटों के बाद राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के आंकड़ों से पता चला कि यूडीएफ की तुलना में एलडीएफ ज्यादातर ग्राम और ब्लॉक पंचायतों में आगे है जबकि विपक्ष नगरपालिकाओं और निगमों में आगे है। एसईसी द्वारा साझा किए गए प्रारंभिक रुझानों से पता चला कि सुबह 9.25 बजे तक सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) 261 और विपक्षी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) 228 ग्राम पंचायतों में आगे थे।

शुरुआती रुझानों के अनुसार यूडीएफ 43 नगरपालिकाओं, सात जिला पंचायतों और चार निगमों में आगे है जबकि एलडीएफ 26 नगरपालिकाओं, छह जिला पंचायतों और एक निगम में आगे है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 15 ग्राम पंचायतों, तीन नगरपालिकाओं और एक निगम में आगे है। तिरुवनंतपुरम नगर निगम के रुझानों में राजग सबसे आगे है जबकि एलडीएफ उसे कड़ी टक्कर देता दिख रहा है। तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पिछले 45 वर्षों से एलडीएफ की सत्ता रही है।

मतगणना 244 केंद्रों और 14 जिलाधिकारी कार्यालयों में जारी है। तिरुवनंतपुरम, पलक्कड़ और वडाकारा सहित कुछ मतगणना केंद्रों पर बूथ एजेंट और उम्मीदवारों को प्रवेश देने को लेकर कुछ समस्याएं सामने आईं। इन नतीजों से केरल में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतक दलों और गठबंधनों के प्रचार अभियान की दिशा तय होगी।

चुने गए पंचायत सदस्यों और नगर पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे होगा। निगम पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 21 दिसंबर को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। 

टॅग्स :केरलपंचायत चुनावकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

भारत अधिक खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0