लाइव न्यूज़ :

अल्ट्रासाउंड कर रहा था अभिमन्यु गुप्ता, घूरा, पर्चा देखा और सारे कपड़े उतारने को कहा, मसाज करनी होगी, अश्लील हरकतें शुरू की, चिल्लाई, तो मुंह बंद कर दिया और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2025 16:34 IST

Gorakhpur Women's Hospital: गुलरिहा इलाके की रहने वाली महिला 11 दिसंबर की सुबह डॉक्टर की सलाह पर अल्ट्रासाउंड कराने जिला महिला अस्पताल गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देGorakhpur Women's Hospital: कमरे में भेजा गया, जहां अभिमन्यु गुप्ता नाम का एक कर्मचारी अल्ट्रासाउंड कर रहा था। Gorakhpur Women's Hospital: महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने बात मान ली, तो आरोपी ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।Gorakhpur Women's Hospital: मुंह बंद कर दिया, उसे गाली दी और जान से मारने की धमकी देकर कमरे से बाहर धकेल दिया।

Gorakhpur:उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड परीक्षण कराने गई एक महिला के साथ कथित तौर पर अस्पताल के एक कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कर्मचारी ने परीक्षण करने के बहाने महिला को कपड़े उतारने को कहा और फिर उसके साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने शनिवार को बताया बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। शिकायत के अनुसार, गुलरिहा इलाके की रहने वाली महिला 11 दिसंबर की सुबह डॉक्टर की सलाह पर अल्ट्रासाउंड कराने जिला महिला अस्पताल गई थी।

उसे एक कमरे में भेजा गया, जहां अभिमन्यु गुप्ता नाम का एक कर्मचारी अल्ट्रासाउंड कर रहा था। जब उसकी बारी आई, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे घूरा, उसका पर्चा देखा और उसे अपने सारे कपड़े उतारने को कहा, यह दावा करते हुए कि यह प्रक्रिया के लिए ज़रूरी है और मसाज भी करनी होगी। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने बात मान ली, तो आरोपी ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।

और उसके साथ ज़बरदस्ती करने की कोशिश की। जब वह चिल्लाई, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसका मुंह बंद कर दिया, उसे गाली दी और जान से मारने की धमकी देकर कमरे से बाहर धकेल दिया। महिला ने बताया कि अस्पताल में उसकी शिकायत अनसुनी कर दी गईं, जिसके बाद उसे पुलिस के पास जाना पड़ा।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए, अस्पताल प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। वरिष्ठ चिकित्सक (बाल रोग) डॉ. जय कुमार ने कहा, "महिला ने एक कर्मचारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और विभागीय जांच चल रही है। अगर आरोप साबित होते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।" कोतवाली पुलिस स्टेशन के प्रभारी छत्रपाल सिंह ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशगोरखपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएसः नमाज़ अदा करने, कलमा पढ़ने और टोपी पहनने के लिए किया मजबूर?, मेल कर्मचारी ने कहा- तुम्से बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो?

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार