लाइव न्यूज़ :

लियोनेल मेस्सी के इवेंट ऑर्गनाइजर को किया गया गिरफ्तार, हिंसक अराजकता के बाद सीएम ममता बनर्जी ने मांगी माफी

By रुस्तम राणा | Updated: December 13, 2025 15:23 IST

शनिवार (13 दिसंबर) को लियोनेल मेसी के GOAT टूर का कोलकाता लेग तब अराजकता में बदल गया, जब फुटबॉल स्टार के जल्दी वेन्यू से चले जाने के बाद फैंस ने सॉल्ट लेक स्टेडियम में बोतलें फेंकीं और सिक्योरिटी तोड़ने की कोशिश की।

Open in App

कोलकाता: मेस्सी के कोलकाता इवेंट में हुई अफरा-तफरी पर पश्चिम बंगाल पुलिस ने इवेंट ऑर्गनाइजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही अराजकता को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माफी मांगी है। बनर्जी ने कहा, "मैं आज सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुई अव्यवस्था से बहुत दुखी और हैरान हूं। मैं हजारों खेल प्रेमियों और फैंस के साथ स्टेडियम जा रही थी, जो अपने पसंदीदा फुटबॉलर लियोनेल मेसी की एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हुए थे। मैं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए लियोनेल मेसी के साथ-साथ सभी खेल प्रेमियों और उनके फैंस से ईमानदारी से माफी मांगती हूं।"

बनर्जी ने जस्टिस (रिटायर्ड) असीम कुमार रे की अध्यक्षता में एक जांच समिति बनाने का आदेश दिया, जिसमें मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह और पहाड़ी मामले विभाग, सदस्य होंगे। यह समिति घटना की विस्तृत जांच करेगी और ज़िम्मेदारी तय करेगी।

वहीं पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार ने कहा, "फैंस में इस बात को लेकर कुछ गुस्सा या बेचैनी थी कि वह नहीं खेल रहे हैं। प्लान यह था कि वह यहां आएंगे, हाथ हिलाएंगे, कुछ लोगों से मिलेंगे और चले जाएंगे। अब सरकार ने पहले ही एक कमेटी बना दी है जो सभी पहलुओं की जांच करेगी, जिसमें यह भी शामिल है कि ऑर्गनाइज़र की तरफ से कोई कुप्रबंधन हुआ था या कुछ और। ऑर्गनाइज़र संबंधित लोगों को लिखित में दे रहा है कि जो टिकट बेचे गए हैं, उनका पैसा वापस किया जाएगा। अब स्थिति कंट्रोल में है... हमने ऑर्गनाइज़र को पहले ही हिरासत में ले लिया है..." । 

शनिवार (13 दिसंबर) को लियोनेल मेसी के GOAT टूर का कोलकाता लेग तब अराजकता में बदल गया, जब फुटबॉल स्टार के जल्दी वेन्यू से चले जाने के बाद फैंस ने सॉल्ट लेक स्टेडियम में बोतलें फेंकीं और सिक्योरिटी तोड़ने की कोशिश की। खबरों के मुताबिक, गुस्से में आए फैंस ने कोलकाता के स्टेडियम में तोड़फोड़ भी की और खराब इवेंट मैनेजमेंट का आरोप लगाया।

टॅग्स :ममता बनर्जीलियोनेल मेसीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया