लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जब्त अवैध संपत्तियों को सीज कर सरकारी स्कूल खोलेगे?, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान, सूबे की सियासत तेज

By एस पी सिन्हा | Updated: December 13, 2025 16:54 IST

सम्राट चौधरी के मुताबिक चारा घोटाले के करीब 950 करोड़ रुपये के मामलों में सीबीआई और ईडी ने लालू यादव की कई संपत्तियां अटैच की गई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देपटना के चिड़ियाखाना के पास का एक मकान भी शामिल है, जो पिछले 20 वर्षों से बंद पड़ा है।भवन को खोलकर उसकी मरम्मत कराई जाएगी और वहां बच्चों के लिए सरकारी स्कूल शुरू किया जाएगा।भाजपा और जदयू इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐतिहासिक कदम बता रही हैं, जबकि राजद ने फिलहाल इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद बनी एनडीए सरकार में भाजपा कोटे से उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री बने सम्राट चौधरी अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में सम्राट चौधरी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी अवैध संपत्तियों को सीज कर उन पर बच्चों के लिए सरकारी स्कूल खोले जाएंगे। सम्राट चौधरी ने लालू यादव को ‘रजिस्टर्ड अपराधी’ बताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्ति अब समाज के हित में इस्तेमाल की जाएगी। सम्राट चौधरी के मुताबिक चारा घोटाले के करीब 950 करोड़ रुपये के मामलों में सीबीआई और ईडी ने लालू यादव की कई संपत्तियां अटैच की गई थीं। इनमें पटना के चिड़ियाखाना के पास का एक मकान भी शामिल है, जो पिछले 20 वर्षों से बंद पड़ा है।

सम्राट चौधरी का कहना है कि इस भवन को खोलकर उसकी मरम्मत कराई जाएगी और वहां बच्चों के लिए सरकारी स्कूल शुरू किया जाएगा। इस बयान के सामने आते ही बिहार की राजनीति गर्मा गई है। भाजपा और जदयू इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐतिहासिक कदम बता रही हैं, जबकि राजद ने फिलहाल इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है।

वहीं, कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने सम्राट चौधरी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों की जब्त संपत्तियों पर स्कूल खोलना एनडीए सरकार की पुरानी नीति रही है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव सजायाफ्ता भ्रष्टाचारी हैं और भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्ति का उपयोग समाज के हित में होना ही चाहिए। इसमें बुराई नहीं है।

वहीं, जदयू ने भी इस फैसले का खुलकर समर्थन किया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि लालू यादव ने गरीबों के नाम पर जमीन हड़पी है। अब उसी जमीन पर समाज कल्याण के कार्य होने चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि सिर्फ स्कूल ही नहीं, बल्कि अनाथालय, अति पिछड़ा, अल्पसंख्यक और दलित छात्रावास जैसे संस्थान भी बनाए जाने चाहिए,

ताकि आने वाली पीढ़ियां देख सकें कि कानून भ्रष्टाचार का इलाज कैसे करता है। दूसरी ओर कांग्रेस ने सरकार पर पलटवार किया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि जिन स्कूलों की बात सरकार कर रही है, उन्हें चलाने में वह पहले ही विफल साबित हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि न तो पर्याप्त शिक्षक हैं और न ही जरूरी सुविधाएं। साथ ही शिक्षकों की मौजूदा सैलरी की तुलना कांग्रेस शासनकाल के चपरासी के वेतन से करते हुए सरकार की नीयत पर सवाल उठाए। ऐसे में सम्राट चौधरी के इस बयान ने बिहार की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट जरूर ला दी है।

टॅग्स :बिहारपटनालालू प्रसाद यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविजय की पार्टी टीवीके के साथ संभावित गठबंधन?, तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने कहा-मैं जवाब नहीं देना चाहता, अधिकार क्षेत्र से बाहर

भारतकौन हैं आदित्य साहू?, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की जगह होंगे झारखंड बीजेपी अध्यक्ष?

भारत‘दही-चूड़ा’ भोज में पहुंचे लालू यादव?, कहा- तेज प्रताप से कोई नाराज नहीं, परिवार के साथ रहेंगे?, लालू परिवार में सुलह?

कारोबारबिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजनाः महिलाओं को 200000 रुपये देने की तैयारी, एसओपी जारी

भारतमहाराष्ट्र निकाय चुनाव 2026ः 2869 सीट, 3.48 करोड़ मतदाता, 15931 उम्मीदवार और 25,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, 15 जनवरी को मतदान और 16 जनवरी को मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतप्रवीण कुमार देखेंगे बीएसएफ और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस महानिदेशक नियुक्त शत्रुजीत सिंह कपूर

भारत22 मिनट में 9 आतंकी शिविर खत्म और 88 घंटे के भीतर पाकिस्तान को संघर्षविराम पर किया विवश, द्विवेदी ने कहा-‘ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी

भारतIran Protest: 2570 लोगों की मौत?, ईरान छोड़ दो, अमेरिकी हमले खतरे के बीच भारत ने नागरिक को दी सलाह

भारतक्या है प्रिंटिंग ऑक्सिलरी डिस्प्ले यूनिट?, बीएमसी चुनाव में किया जाएगा प्रयोग, कैसे करेगा काम?

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत