लाइव न्यूज़ :

BJP New President News: नड्डा की जगह क्या शिवराज सिंह चौहान बनेंगे भाजपा के नए अध्यक्ष?, भोपाल और दिल्ली आवास पर सुरक्षा बढ़ाई?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2025 20:47 IST

BJP New President News: घर के बाहर तैनात एक पुलिस निरीक्षक ने बताया कि चौहान शुक्रवार देर रात आवास पर पहुंचे और शनिवार अपराह्न दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा में अचानक बढ़ोतरी से स्थानीय राजनीतिक जगत में अटकलें लगाई जा रही हैं।समय-समय पर महत्वपूर्ण नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा करता है।मुख्य सचिव को भोपाल में चौहान की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है।

भोपालः केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल आवास के आसपास शनिवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों का कहना है कि यह समय-समय पर होने वाली सुरक्षा की समीक्षा के बाद एक 'नियमित' प्रक्रिया है। आवास के मुख्य गेट के बाहर एक अस्थायी टेंट लगाया गया है और व्यस्त लिंक रोड पर कई अवरोधक लगाए गए हैं जबकि इलाके में अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी देखे गए। घर के बाहर तैनात एक पुलिस निरीक्षक ने बताया कि चौहान शुक्रवार देर रात आवास पर पहुंचे और शनिवार अपराह्न दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में अचानक बढ़ोतरी से स्थानीय राजनीतिक जगत में अटकलें लगाई जा रही हैं कि चौहान को जल्द ही भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है, लेकिन उनके एक करीबी ने कहा कि इस घटनाक्रम को बहुत ज़्यादा नहीं समझना चाहिए। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय, जो समय-समय पर महत्वपूर्ण नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा करता है।

गृह मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को भोपाल में चौहान की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है और इसी तरह के निर्देश दिल्ली सरकार को भी जारी किए गए हैं। संपर्क करने पर, भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता डॉ. हितेश बाजपेयी ने कहा कि केंद्र सरकार महत्वपूर्ण नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा करती है और जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि यह एक 'नियमित' प्रक्रिया है। मप्र के मुख्य सचिव अनुराग जैन से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका।

कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने कहा कि केंद्र द्वारा मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश सरकार से चौहान की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहना राज्य प्रशासन का "अपमान" है। नायक ने दावा किया कि चौहान के समर्थक इस घटनाक्रम का इस्तेमाल मध्यप्रदेश में अपनी गिरती छवि को सुधारने और उन्हें अगले भाजपा प्रमुख के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे हैं।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानजेपी नड्डानरेंद्र मोदीBJPमध्य प्रदेशभोपालअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविजय की पार्टी टीवीके के साथ संभावित गठबंधन?, तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने कहा-मैं जवाब नहीं देना चाहता, अधिकार क्षेत्र से बाहर

भारतकौन हैं आदित्य साहू?, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की जगह होंगे झारखंड बीजेपी अध्यक्ष?

कारोबारभागीरथपुरा जलकांड के बाद सरकार की बड़ी सौगात, सीएम मोहन यादव ने इंदौर में 800 करोड़ रुपये की लागत वाली ‘अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना’ पैकेज-1 की नींव रखी

कारोबारBudget 2026 Expectations: 11.21 लाख करोड़ रुपये से 10-15 प्रतिशत की वृद्धि?, निजी क्षेत्र अब भी सतर्क, जानिए विशेषज्ञ क्या बोले?

भारतमहाराष्ट्र निकाय चुनाव 2026ः 2869 सीट, 3.48 करोड़ मतदाता, 15931 उम्मीदवार और 25,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, 15 जनवरी को मतदान और 16 जनवरी को मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारत22 मिनट में 9 आतंकी शिविर खत्म और 88 घंटे के भीतर पाकिस्तान को संघर्षविराम पर किया विवश, द्विवेदी ने कहा-‘ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी

भारतIran Protest: 2570 लोगों की मौत?, ईरान छोड़ दो, अमेरिकी हमले खतरे के बीच भारत ने नागरिक को दी सलाह

भारतक्या है प्रिंटिंग ऑक्सिलरी डिस्प्ले यूनिट?, बीएमसी चुनाव में किया जाएगा प्रयोग, कैसे करेगा काम?

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारत‘दही-चूड़ा’ भोज में पहुंचे लालू यादव?, कहा- तेज प्रताप से कोई नाराज नहीं, परिवार के साथ रहेंगे?, लालू परिवार में सुलह?