लाइव न्यूज़ :

पलक्कड़ नगरपालिका में 53 सीट और भाजपा ने 25 पर बाजी मारी?, लगातार तीसरी जीत के साथ बीजेपी ने UDF और LDF को दी शिकस्त

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 13, 2025 14:44 IST

Palakkad municipality Kerala Local Body Election Results Updates-एनडीए ने तिरुवनंतपुरम में 50 सीटें जीतकर नगर निगम में जीत के करीब पहुंच गई है। बहुमत का आंकड़ा 51 है। शेष तीन सीटों पर मतगणना जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देतीन निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं, जिनमें से एक यूडीएफ का बागी है।यूडीएफ को केवल 17 सीटें और एलडीएफ को आठ सीटें मिलीं।भाजपा नगरपालिका पर अपना शासन जारी रखेगी।

पलक्कड़ः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नगर परिषद की 53 सीटों में से 25 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार पलक्कड़ नगरपालिका पर अपना नियंत्रण बरकरार रखा है। भाजपा ने अपने अब तक के सबसे बड़े आंतरिक कलह के बावजूद 25 सीटें हासिल कीं। पिछली परिषद में पार्टी के पास 28 सीटें थीं, जबकि 2015 में, जब वह पहली बार सत्ता में आई थी, तब उसने 24 सीटें जीती थीं। बहुमत से दो सीटें कम होने के बावजूद, भाजपा नगरपालिका पर अपना शासन जारी रखेगी, क्योंकि यूडीएफ को केवल 17 सीटें और एलडीएफ को आठ सीटें मिलीं। तीन निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं, जिनमें से एक यूडीएफ का बागी है।

82 ब्लॉक पंचायतों में यूडीएफ की जीत का सिलसिला जारी है। जबकि एलडीएफ 65 ब्लॉकों में आगे चल रही है। एनडीए ने तिरुवनंतपुरम में 50 सीटें जीतकर नगर निगम में जीत के करीब पहुंच गई है। बहुमत का आंकड़ा 51 है। शेष तीन सीटों पर मतगणना जारी है। एर्नाकुलम जिले की त्रिपुनिथुरा नगरपालिका के लिए मतगणना पूरी हो गई है, जिसमें एनडीए ने एलडीएफ को एक सीट के मामूली अंतर से हराया है।

कोझिकोड जिले में यूडीएफ की बढ़त-

कोझिकोड में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) के वर्चस्व को कड़ी टक्कर दे रहा है और शनिवार दोपहर तक जिले में स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे आने के साथ ही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने प्रभावशाली बढ़त हासिल कर ली है। लगभग पांच दशकों से एलडीएफ के शासन वाले कोझिकोड नगर निगम में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

एलडीएफ 31 वार्डों में आगे चल रहा है या जीत चुका है, जबकि यूडीएफ 27 वार्डों में आगे चल रहा है या जीत चुका है। एनडीए की सीटों की संख्या 13 है, जो पिछली बार जीती गई सात सीटों से अधिक है। एलडीएफ को बड़ा झटका लगा है क्योंकि मौजूदा उप महापौर और महापौर पद के उम्मीदवार सीपी मुसाफर अहमद को मींचंदा में यूडीएफ के एसके अबू बकर के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा।

टॅग्स :केरलKerala Assemblyसीपीआईएमकांग्रेसLDFCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारत अधिक खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया