लाइव न्यूज़ :

सीने पर चढ़कर छलांग, लोहे की रॉड से पैर तोड़ा, कपड़े उतरवाकर गर्म लोहे की रॉड से दागा?, गांव-गांव फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले मोहम्मद अतहर हुसैन  की बेरहमी से पिटाई, मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: December 13, 2025 17:02 IST

Nawada: शुरुआत में मारपीट हुई और फिर यह हिंसा धीरे-धीरे हैवानियत में बदल गई। आरोपियों ने न केवल उनका सामान छीना बल्कि उन्हें बेरहमी से पीटा।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार का पालन-पोषण करते थे।घटना 5 दिसंबर 2025 की है।डुमरी गांव से फेरी कर वापस लौट रहे थे।

Nawada: बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां रोज़ी-रोटी के लिए गांव-गांव फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले की बेरहमी से पिटाई की गई। पीड़ित ने जान की भीख मांगी, गिड़गिड़ाता रहा, चीखता रहा, लेकिन हैवान बनी भीड़ का दिल नहीं पसीजा। मृतक की पहचान नालंदा जिले के लेहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गगनडीह मोहल्ला निवासी मोहम्मद अतहर हुसैन (40 वर्ष) के रूप में हुई है। अतहर पिछले 20 वर्षों से नवादा और आसपास के इलाकों में फेरी लगाकर कपड़े बेचते थे और इसी से अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।

यह घटना 5 दिसंबर 2025 की है। अतहर डुमरी गांव से फेरी कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान भट्टा गांव के पास 5 से 7 युवकों ने उन्हें रोक लिया। शुरुआत में मारपीट हुई और फिर यह हिंसा धीरे-धीरे हैवानियत में बदल गई। आरोपियों ने न केवल उनका सामान छीना बल्कि उन्हें बेरहमी से पीटा।

मौत से पहले दिए गए बयान में अतहर ने बताया कि हमलावरों ने उनके सीने पर चढ़कर छलांग लगाई, लोहे की रॉड से पैरों पर वार किया, जिससे एक पैर टूट गया। इतना ही नहीं, उनके कपड़े उतरवा दिए गए और लगातार मारपीट की गई। परिजनों का कहना है कि हमलावरों ने गर्म लोहे की रॉड से उनके शरीर के कई हिस्सों को दाग दिया। उनकी उंगलियां और हाथ तोड़ दिए गए।

देखते ही देखते हमलावरों की संख्या बढ़कर 15 से 20 हो गई और सब इस बर्बरता में शामिल हो गए। घंटों तक अतहर सड़क किनारे तड़पते रहे। काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अतहर को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर उन्हें बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां शुक्रवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार, शरीर पर गंभीर जख्म और अंदरूनी चोटें ही उनकी मौत का कारण बनीं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएसः नमाज़ अदा करने, कलमा पढ़ने और टोपी पहनने के लिए किया मजबूर?, मेल कर्मचारी ने कहा- तुम्से बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो?

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा