लाइव न्यूज़ :

Bareilly Double Murder Case: प्रेमी जोड़े की हत्या मामले में लड़की के पिता-चाचा को उम्रकैद, मां को 7 साल की सजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2025 12:18 IST

Bareilly Double Murder Case: 24 मार्च 2015 को रात्रि में उनका पुत्र वीरपाल के किरायेदार सोनू के यहां दावत में गया था जहां से वीरपाल ने अपने भाई राजेन्द्र व पत्नी कमला देवी के साथ मिलकर उसके पुत्र का अपहरण कर लिया था।

Open in App

Bareilly Double Murder Case: बरेली जिले की एक अदालत ने एक किशोरी और उसके नाबालिग प्रेमी का कथित झूठी शान की खातिर दस साल पहले अपहरण करके हत्या करने के लिए लड़की के पिता, चाचा और मां को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई और तीनों पर जुर्माना भी लगाया। एक अधिवक्ता ने बताया कि अदालत ने लड़की के पिता और चाचा को आजीवन कारावास और 55-55 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया तथा मां को सात वर्ष की कैद और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) हेमेन्द्र गंगवार ने बताया कि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एडीजे-तृतीय अभय श्रीवास्तव की अदालत ने शुक्रवार को किशोरी के दोषी पिता वीरपाल, चाचा राजेंद्र निवासी लोधी नगर, थाना फतेहगंज को आजीवन कारावास की सजा और 55-55 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने बताया कि अर्थ दण्ड जमा नहीं करने पर दोनों को एक-एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। उन्होंने बताया कि वहीं किशोरी की मां कमला देवी को सात साल की सजा सुनाई गई है।

उन्होंने बताया कि कमला देवी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है और अर्थदंड नहीं देने पर कमला देवी को एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। एडीजीसी गंगवार ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के लोधी नगर निवासी कान्ताप्रसाद ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके पुत्र दीपक मौर्य (15) का उनके ही पड़ोस के वीरपाल की पुत्री के साथ प्रेम प्रसंग था। उन्होंने शिकायत में कहा था कि इस कारण वीरपाल उससे दुश्मनी मानता था और 24 मार्च 2015 को रात्रि में उनका पुत्र वीरपाल के किरायेदार सोनू के यहां दावत में गया था जहां से वीरपाल ने अपने भाई राजेन्द्र व पत्नी कमला देवी के साथ मिलकर उसके पुत्र का अपहरण कर लिया था।

गंगवार ने बताया कि कान्ताप्रसाद ने पुलिस को जानकारी दी थी कि वीरपाल ने दीपक और अपनी पुत्री जावित्री की हत्या कर दी व शव जंगल में छुपा दिये। गंगवार ने बताया कि कान्ताप्रसाद ने पुलिस को जानकारी दी थी कि इस सम्बन्ध में थाना-फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने हत्या और आहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना पूरी करने के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि अदालत ने करीब दस वर्ष बाद मामले में सजा सुनाई।

टॅग्स :Bareilly Policeकोर्टयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकुख्यात अपराधी और हिस्ट्रीशीटर 40 वर्षीय मुकेश पर धारदार हथियार से हमला, सार्वजनिक शौचालय के पास शव, शरीर पर कई घाव

क्राइम अलर्टUttar Pradesh News: बांदा में सिपाही ने खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी पर धारदार हथियार से किया हमला; बेटी की मौत

विश्वलाजरस द्वीप के पास ‘काफी नशे में’ थे जुबिन गर्ग?, लाइफ जैकेट पहनने से कर दिया था मना, सिंगापुर की अदालत को बताया गया

भारतTurkman Gate violence: 5 आरोपियों की जमानत पर फैसला सुरक्षित, 2 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

भारतआवारा कुत्तों के हमलों पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और कुत्तों को खाना खिलाने वालों को दी 'भारी मुआवजे' की चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबोडा त्योहार मनाने घर आए थे बेटी और दामाद, देर रात चूल्हे में आग?, 3 बच्चों सहित 6 लोगों की जलकर मौत

क्राइम अलर्टसिपाही गौरव कुमार ने पत्नी शिवानी और 3 साल की बेटी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, बाहर से दरवाजा बंद कर भागा, बेटी की मौत और जिंदगी से जूझ रही पत्नी

क्राइम अलर्टमकर संक्रांति पर घर में मातम?, संगारेड्डी में पतंग की डोर से गला कटने से मजदूर की मौत और बीदर में पतंग के मांझे से गला कटने से संजीव कुमार होसमानी की मौत

क्राइम अलर्टकिसी बात को लेकर झगड़ा और पड़ोसी ने बीच-बचाव कर शांत कराया, पत्नी की गला घोंटकर हत्या, पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

क्राइम अलर्टसीकर में ट्रक और कार की भीषण टक्कर, शोकसभा से लौट रहे 6 लोगों की मौत, 3 घायल