लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक कांग्रेस सरकारः 6 जनवरी को सीएम बनेंगे शिवकुमार, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की जगह लेंगे?, विधायक इकबाल हुसैन ने संभावना व्यक्त की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2025 17:11 IST

Karnataka Congress government: शिवकुमार के कट्टर समर्थक हुसैन कहा, ‘‘छह जनवरी को उनके मुख्यमंत्री बनने की 99 प्रतिशत संभावना है।’’

Open in App
ठळक मुद्देबस संख्या है। हर कोई यही कह रहा है। यह छह या नौ जनवरी हो सकती है। दो तारीखें हैं।हुसैन लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाए। मुख्यमंत्री पद के लिए गृह मंत्री जी परमेश्वर का समर्थन कर रहे हैं।

रामनगरः कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक एच ए इकबाल हुसैन ने शनिवार को संभावना व्यक्त की कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार छह जनवरी को मुख्यमंत्री बनेंगे। रामनगर के विधायक हुसैन ने पत्रकारों से कहा कि सिद्धरमैया को मुख्यमंत्री का पद शिवकुमार के लिए खाली कर देना चाहिए तथा शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया जाना चाहिए। शिवकुमार के कट्टर समर्थक हुसैन कहा, ‘‘छह जनवरी को उनके मुख्यमंत्री बनने की 99 प्रतिशत संभावना है।’’ जब उनसे पूछा गया कि इस तारीख का क्या महत्व है, तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता।

यह बस एक संख्या है। हर कोई यही कह रहा है। यह छह या नौ जनवरी हो सकती है। ये दो तारीखें हैं।’’ हुसैन लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाए। शुक्रवार को उन्होंने अपनी यह इच्छा जाहिर की थी। इस बीच, रेल राज्य मंत्री और भाजपा सांसद वी सोमन्ना ने कहा कि वह मुख्यमंत्री पद के लिए गृह मंत्री जी परमेश्वर का समर्थन कर रहे हैं।

सोमन्ना ने तुमकुरु में एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘सत्ता मिलना भाग्य की बात है। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि परमेश्वर सिर्फ गृह मंत्री बनकर रह जाएंगे। हम उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि तुमकुरु के लोग भी उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।’’

जब रेल राज्य मंत्री से किसी दर्शक ने मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार शिवकुमार के बारे में पूछा तब उन्होंने कहा, ‘‘छोड़िए इसे। यह गौण बात है। शिवकुमार क्या बनना चाहते हैं, यह उनके भाग्य पर निर्भर करता है। आचरण तो भाग्य से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है।’’

टॅग्स :DK Shivakumarकर्नाटककांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र निकाय चुनाव 2026ः 2869 सीट, 3.48 करोड़ मतदाता, 15931 उम्मीदवार और 25,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, 15 जनवरी को मतदान और 16 जनवरी को मतगणना

क्रिकेटविजय हजारे ट्रॉफी सेमीफाइनलः कर्नाटक, पंजाब, सौराष्ट्र और विदर्भ की टीम में मुकाबले, 15 और 16 जनवरी को टकराएंगे, जानें फाइनल टसल कब?

भारतकोट्टारक्कारा विधानसभा क्षेत्रः 2026 में केरल में हो सकता बदलाव, कांग्रेस में शामिल माकपा की नेता आयशा पोट्टी, लड़ेंगी चुनाव

क्रिकेटविजय हजारे ट्रॉफी सेमीफाइनलः मुंबई-यूपी बाहर और अंतिम चार में कर्नाटक-सौराष्ट्र, 15-16 जनवरी को मुकाबले

भारतकांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में आयोजित दही-चूड़ा के भोज से गायब रहे विधायक, खरमास बाद पार्टी टूटने की अटकलें

भारत अधिक खबरें

भारत22 मिनट में 9 आतंकी शिविर खत्म और 88 घंटे के भीतर पाकिस्तान को संघर्षविराम पर किया विवश, द्विवेदी ने कहा-‘ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी

भारतIran Protest: 2570 लोगों की मौत?, ईरान छोड़ दो, अमेरिकी हमले खतरे के बीच भारत ने नागरिक को दी सलाह

भारतविजय की पार्टी टीवीके के साथ संभावित गठबंधन?, तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने कहा-मैं जवाब नहीं देना चाहता, अधिकार क्षेत्र से बाहर

भारतक्या है प्रिंटिंग ऑक्सिलरी डिस्प्ले यूनिट?, बीएमसी चुनाव में किया जाएगा प्रयोग, कैसे करेगा काम?

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत