लाइव न्यूज़ :

क्या इस्लामिक स्टेट की मदद कर रहा है पाकिस्तान ?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 13, 2025 07:57 IST

अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट को उखाड़ फेंका लेकिन उसकी उखड़ी हुई जड़ें दुनिया के कई हिस्सों में खुद को रोपने की कोशिशें कर रही हैं.

Open in App

मुंबई से महज 60 किलोमीटर दूर ठाणे जिले के गांव पडघा-बोरीवली क्षेत्र के इस्लामिक स्टेट का गढ़ बन जाने की खबर ने निश्चय ही सभी को चौंका दिया है. यह कैसे संभव हो गया कि खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने वहां इतनी घुसपैठ कर ली कि कुछ गांवों को अल शाम यानी मुक्त क्षेत्र घोषित कर दिया गया? खुफिया एजेंसियों को हालांकि खबरें लगनी शुरू हो गई थीं और जून में भी वहां छापे मारे गए थे. अब एक बार फिर पडघा में तो छापा मारा ही गया है, देश के 40 अन्य स्थानों पर भी छापे मारे गए. ये सभी छापे इस्लामिक स्टेट को लेकर ही हैं.

इराक में इस्लामिक स्टेट जब अपने चरम पर था तब उसने नीतिगत रूप से खुरासान प्रांत की स्थापना की थी और खुरासान प्रांत के लिए एक खलीफा भी नियुक्त किया था. खुरासान प्रांत में भारत, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान से लेकर इंडोनेशिया तक के भूभाग को शामिल किया गया था. तब शायद सबने यही सोचा होगा कि इस इलाके में इस्लामिक स्टेट की घुसपैठ महज एक कल्पना है लेकिन अब ऐसा महसूस हो रहा है कि इराक से भले ही अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट को उखाड़ फेंका लेकिन उसकी उखड़ी हुई जड़ें दुनिया के कई हिस्सों में खुद को रोपने की कोशिशें कर रही हैं.

भारत में इस्लामिक स्टेट के पोस्टर और बैनर कई बार कश्मीर घाटी में दिख चुुके हैं. लेकिन यह किसने सोचा था कि वह मुंबई के पास गांवों में भी पहुंच जाएगा? साकिब नाम के व्यक्ति पर आरोप है कि वह इस्लामिक स्टेट का इस इलाके का प्रमुख है. साकिब पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. 1997 में, खालिस्तानी आतंकवादियों के साथ मिलकर भारत में आतंकी हमलों की योजना बनाने के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने उसे दोषी ठहराया था. 2016 में मुंबई की एक अदालत ने आतंकी मामले में उसे दोषी करार दिया था. दोनों सजाएं काटने के बाद वह 2017 में रिहा हो गया लेकिन आतंकी कारोबार में लगा रहा.

आश्चर्य की बात है कि आतंक का नेटवर्क उस पडघा गांव में चल रहा है जिसका भारत की आजादी में बड़ा योगदान रहा है. आखिर यह गांव आतंक की पनाहगाह कैसे बना? इस सवाल का जवाब ढूंढ़ा जाना तो जरूरी है ही, आतंकियों और स्लीपर सेल के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जरूरत भी है. हमें पाकिस्तान पर भी नजर रखनी होगी जो खुद तो इस्लामिक स्टेट के विरोध की बात करता है लेकिन उसके आतंकियों की भारत में पैठ कराने लिए अपनी खुफिया एजेंसी आईएसआई का इस्तेमाल भी धड़ल्ले से कर रहा है.

टॅग्स :Islamic StatePakistan
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वपाकिस्तान पुलिसः 200 से अधिक खुफिया जानकारी, पंजाब में 21 आतंकवादी अरेस्ट, लाहौर से टीटीपी आतंकवादी पीर शम्स और बीएलए के अब्दुल लतीफ को टोबा टेक सिंह से पकड़ा

भारतपुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ उमर मलिक गिरफ्तार, पिस्तौल, 2 कारतूस, मैगजीन, चीनी ग्रेनेड, पाकिस्तानी ग्रेनेड और मोबाइल बरामद

विश्वपाकिस्तान में 'अज्ञात हमलावरों' ने हिजबुल कमांडर सज्जाद अहमद को मार गिराया, भारत में कई आतंकी घटनाओं में था शामिल

विश्वPakistan Fuel Price Hike 2026: पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 399.86 और डीजल की कीमत 399.58 रुपये प्रति लीटर, 1 मई से लागू

विश्व अधिक खबरें

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्वजर्मनी से 12 माह में 5,000 सैनिकों को वापस बुलाएगा अमेरिका?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने कहा-ईरान से हार रहे?

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

विश्वUS-Iran Ceasefire: बिना समझौते के बीते 60 दिन, अब ट्रंप का अगला कदम क्या? व्हाइट हाउस पर पूरी दुनिया की नजरें

विश्वओपेक को कमजोर करने में क्या ट्रम्प कामयाब हो रहे हैं ?