लाइव न्यूज़ :

Thiruvananthapuram Nagar Nigam Results 2025: कुल 101 सीट, NDA 50, LDF 29, UDF 19?, 45 वर्षों से एलडीएफ सत्ता खत्म, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 13, 2025 15:51 IST

Thiruvananthapuram Corporation Results 2025:केरल राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के अनुसार मंगलवार (9 दिसंबर) को हुए स्थानीय निकाय चुनावों के पहले चरण में 70.91 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देThiruvananthapuram Corporation Results 2025:एलडीएफ और यूडीएफ ने क्रमशः 29 और 19 वार्ड जीते।Thiruvananthapuram Corporation Results 2025: दो वार्ड निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीते।Thiruvananthapuram Corporation Results 2025: तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्डों में से 50 वार्डों पर जीत हासिल की है।

तिरुवनंतपुरम: सत्ताधारी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) को करारा झटका देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्डों में से 50 वार्डों पर जीत हासिल की है। केरल राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के अनुसार मंगलवार (9 दिसंबर) को हुए स्थानीय निकाय चुनावों के पहले चरण में 70.91 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं दूसरी ओर एलडीएफ और यूडीएफ ने क्रमशः 29 और 19 वार्ड जीते। दो वार्ड निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीते।

2020 में हुए तिरुवनंतपुरम के पिछले स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ ने 52 वार्ड, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने 33 और यूडीएफ ने 10 वार्ड जीते थे। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं उन सभी मेहनती भाजपा कार्यकर्ताओं का आभारी हूं जिन्होंने जनता के बीच काम किया और तिरुवनंतपुरम नगर निगम में शानदार परिणाम सुनिश्चित किया।

आज का दिन केरल में पीढ़ियों से काम कर रहे कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संघर्षों को याद करने का दिन है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया और आज के इस परिणाम को संभव बनाया। हमारे कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं और हमें उन पर गर्व है!" केरल के 1,199 स्थानीय निकायों के लिए हुए चुनाव की सुबह आठ बजे शुरू मतगणना की शुरुआत हुई थी।

तिरुवनंतपुरम नगर निगम में राजग ने एलडीएफ और यूडीएफ को हराया है। तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पिछले 45 वर्षों से एलडीएफ की सत्ता में थी। कोल्लम, कोच्चि और त्रिशूर नगर निगमों में एलडीएफ को झटका लगा है। पिछली बार जीत हासिल की थी। कोल्लम नगर निगम पर 2000 से और त्रिशूर नगर निगम पर 2015 से एलडीएफ का शासन है।

एलडीएफ ने 2020 में कोच्चि नगर निगम सीट यूडीएफ से जीती थी और अब कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन वहां वापसी करने के लिए तैयार दिख रहा है। यूडीएफ के कन्नूर नगर निगम को बरकरार रखने संभावना है और कोझिकोड नगर निगम एलडीएफ के पास रहने की उम्मीद है।

स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों से केरल में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतक दलों और गठबंधनों के प्रचार अभियान की दिशा तय होगी। चुने गए पंचायत सदस्यों और नगर पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे होगा। वहीं, निगम पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 21 दिसंबर को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा।

टॅग्स :केरलतिरुवनंतपुरमनरेंद्र मोदीLDFकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारत अधिक खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया