लाइव न्यूज़ :

सदमे और दर्द में 11 वर्षीय बेटी, घर से बाहर थे माता-पिता, मकान मालिक ने किया रेप, आरोपी ने लड़की को जान से मारने की धमकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2025 11:49 IST

भुवनेश्वरः आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया।घर के अंदर तब हुआ जब उसके माता-पिता घर से बाहर थे।

भुवनेश्वरः ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 11 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में उसके मकान मालिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना चार दिसंबर को उस समय घटी जब लड़की के माता-पिता घर पर नहीं थे। लड़की के पिता ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर उनकी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार किया। आरोपी ने लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी। माता-पिता ने बच्ची को सदमे और दर्द की हालत में पाया, जिसके बाद उसे कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ओडिशा राज्य महिला आयोग की सदस्य उर्मिला महापात्रा ने अस्पताल का दौरा किया और पीड़िता की मां से बात की। उर्मिला महापात्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ पीड़िता की हालत अब स्थिर है। मैंने उसकी मां से बात की। यह उत्पीड़न घर के अंदर तब हुआ जब उसके माता-पिता घर से बाहर थे।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि लड़की को न्याय मिले। ’’ राजधानी में हुई बलात्कार की इस घटना की निंदा करते हुए विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) ने एक बयान में कहा कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार शाम को अस्पताल में पीड़िता से मिलने जाएगा। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो