लाइव न्यूज़ :

Tripunithura Municipality: NDA 21, LDF 20, UDF 12?, एनडीए ने एलडीएफ को 1 सीट से हराकर त्रिपुनिथुरा नगरपालिका पर किया कब्जा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 13, 2025 14:51 IST

Kerala Local Body Election Results Updates:रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ एलडीएफ 371 ग्राम पंचायतों में आगे है, जबकि विपक्षी यूडीएफ 389 ग्राम पंचायतों में आगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूडीएफ 55 नगरपालिकाओं, 8 जिला पंचायतों, 76 ब्लॉक पंचायतों और 4 निगमों में भी आगे है।एलडीएफ 29 नगरपालिकाओं, 6 जिला पंचायतों, 64 ब्लॉक पंचायतों और एक निगम में आगे है।भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए 28 ग्राम पंचायतों, एक ब्लॉक पंचायत और एक निगम में आगे है।

एर्नाकुलमः एर्नाकुलम जिले की त्रिपुनिथुरा नगरपालिका के लिए मतगणना पूरी हो गई है, जिसमें एनडीए ने एलडीएफ को एक सीट के मामूली अंतर से हराया है। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) द्वारा साझा किए गए रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ एलडीएफ 371 ग्राम पंचायतों में आगे है, जबकि विपक्षी यूडीएफ 389 ग्राम पंचायतों में आगे हैं।

Tripunithura Municipality: रिजल्ट घोषित

एनडीए: 21 सीट

एलडीएफ: 20 सीट

यूडीएफ: 12 सीट

अन्य: 0 सीट।

यूडीएफ 55 नगरपालिकाओं, 8 जिला पंचायतों, 76 ब्लॉक पंचायतों और 4 निगमों में भी आगे है। एलडीएफ 29 नगरपालिकाओं, 6 जिला पंचायतों, 64 ब्लॉक पंचायतों और एक निगम में आगे है। भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए 28 ग्राम पंचायतों, एक ब्लॉक पंचायत और एक निगम में आगे है। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के अनुसार, शनिवार दोपहर तक पूर्ण परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।

केरल के 1,199 स्थानीय निकायों के लिए हुए चुनाव दो चरण में हुए थे। तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पिछले 45 वर्षों से एलडीएफ की सत्ता है। कोल्लम, कोच्चि और त्रिशूर नगर निगमों में एलडीएफ को झटका लगने की आशंका है, जहां उसने पिछली बार जीत हासिल की थी। कोल्लम नगर निगम पर 2000 से और त्रिशूर नगर निगम पर 2015 से एलडीएफ का शासन है।

एलडीएफ ने 2020 में कोच्चि नगर निगम सीट यूडीएफ से जीती थी और अब कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन वहां वापसी करने के लिए तैयार दिख रहा है। पूर्वाह्न 11.05 बजे तक के रुझानों के अनुसार, यूडीएफ के कन्नूर नगर निगम को बरकरार रखने संभावना है और कोझिकोड नगर निगम एलडीएफ के पास रहने की उम्मीद है।

भाजपा के कब्जे वाली पलक्कड़ नगरपालिका में भी यूडीएफ बढ़त बनाए हुए है। मतगणना 244 केंद्रों और 14 जिलाधिकारी कार्यालयों में जारी है। तिरुवनंतपुरम, पलक्कड़ और वडाकारा सहित कुछ मतगणना केंद्रों पर बूथ एजेंट और उम्मीदवारों को प्रवेश देने को लेकर कुछ समस्याएं सामने आईं।

स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों से केरल में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतक दलों और गठबंधनों के प्रचार अभियान की दिशा तय होगी। चुने गए पंचायत सदस्यों और नगर पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे होगा। वहीं, निगम पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 21 दिसंबर को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा।

टॅग्स :केरलचुनाव आयोगBJPपिनाराई विजयनशशि थरूरShashi Tharoor
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारत अधिक खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया