लाइव न्यूज़ :

तिरुवनंतपुरम नगर चुनाव में 50, पलक्कड़ नगरपालिका में 25, कोडुंगल्लूर नगरपालिका में 18, त्रिशूर निगम में 08, गुरुवायूर और वडक्कनचेरी नगरपालिकाओं के 2-2 सीट पर बीजेपी का कब्जा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2025 18:02 IST

Kerala Local Body Election Results Updates: तिरुवनंतपुरम नगर निगम में मिली जीत से 2026 के विधानसभा चुनाव में विशेष रूप से राज्य की राजधानी में भाजपा की संभावनाओं को काफी बल मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देएलडीएफ को 29 में, यूडीएफ को 19 में और दो निर्दलीय को जीत मिली है।इरिंजलकुडा नगरपालिका के छह और चालकुडी नगरपालिका के एक वार्ड में जीत हासिल की है।ग्राम पंचायतों में 167 वार्ड जीत हासिल की लेकिन जिला पंचायत में खाता नहीं खोल सकी।

तिरुवनंतपुरमः केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने शानदार जीत हासिल की। राजग ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को शिकस्त देकर निगम पर लगातार 45 वर्षों के वामपंथी शासन का अंत कर दिया। विश्लेषकों का मानना है कि तिरुवनंतपुरम नगर निगम में मिली जीत से 2026 के विधानसभा चुनाव में विशेष रूप से राज्य की राजधानी में भाजपा की संभावनाओं को काफी बल मिलेगा।

तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्ड में से भाजपा को 50 में, एलडीएफ को 29 में, संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को 19 में और दो निर्दलीय को जीत मिली है। भाजपा सदन में बहुमत हासिल करने से महज एक वार्ड दूर है। इसके अलावा, राजग ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के साथ कड़ी टक्कर के बाद पलक्कड़ नगरपालिका को बरकरार रखा।

और कांग्रेस को त्रिप्पुनिथुरा नगरपालिका में शिकस्त दी। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के सुरेश गोपी ने त्रिशूर सीट पर जीत दर्ज की थी। इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कोडुंगल्लूर नगरपालिका के 46 वार्डों में से भाजपा ने 18 पर, त्रिशूर निगम में आठ, गुरुवायूर और वडक्कनचेरी नगरपालिकाओं के दो-दो, कुन्नमकुलम नगरपालिका के सात, इरिंजलकुडा नगरपालिका के छह और चालकुडी नगरपालिका के एक वार्ड में जीत हासिल की है। भाजपा ने त्रिशूर जिले के प्रखंड पंचायतों के चार वार्ड में और ग्राम पंचायतों में 167 वार्ड जीत हासिल की लेकिन जिला पंचायत में खाता नहीं खोल सकी।

केरल राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अपराह्न ढाई बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने केरल में 1,085 ग्राम पंचायत वार्ड और 44 प्रखंड पंचायत वार्ड में जीत दर्ज की है। भाजपा ने कोल्लम निगम के 11 वार्ड, कोझिकोड निगम के 13 वार्ड, कन्नूर निगम के चार वार्ड और कोच्चि निगम के छह वार्ड में जीत दर्ज की और इन निगमों में वह तीसरे स्थान पर है।

विश्लेषकों के मुताबिक, शबरिमला में सोना गबन मुद्दे को प्रमुखता से उठाने का भाजपा को लाभ मिला और पार्टी को पत्तनामथिट्टा जिले में 142 ग्राम पंचायत वार्ड, छह प्रखंड पंचायत वार्ड और 21 नगरपालिका वार्ड जीतने में मदद की। पत्तनामथिट्टा में भगवान अयप्पा का मंदिर स्थित है। भाजपा ने पत्तनामथिट्टा जिले के पांडालम नगरपालिका के अंतर्गत पांडालम टाउन और पांडालम टाउन वेस्ट सहित नौ वार्ड और पांडालम ब्लॉक पंचायत के तीन वार्डों में जीत हासिल की है।

टॅग्स :केरलBJPनरेंद्र मोदीअमित शाहपिनाराई विजयनLDFPinarayi Vijayan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारत अधिक खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0