लाइव न्यूज़ :

वीडियोः 26 वर्षीय महिला डॉक्टर को दर्जनों लोगों ने घर से किया अगवा, परिवारवालों पर लाठी डंडों से हमला, 16 गिरफ्तार

By अनिल शर्मा | Published: December 10, 2022 10:23 AM

राचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश बागवाथ ने एक बयान में कहा, "हत्या, अपहरण, आपराधिक अत्याचार के प्रयास के तहत अब तक कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। छह घंटे के भीतर महिला को बचा लिया गया।"

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने बताया कि रंगा रेड्डी जिले में यह घटना हुई है।महिला को बचा लिया गया है और 16 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हैदराबादः तेलंगाना में शुक्रवार को पेशे से एक महिला डॉक्टर को उसके घर से दर्जनों लोगों ने अगवा कर लिया। पुलिस ने बताया कि रंगा रेड्डी जिले में हुई इस घटना के सिलसिले में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और महिला को छह घंटे के भीतर बचा लिया गया। आरोपियों पर हत्या के प्रयास और अपहरण समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

यह घटना राज्य की राजधानी के करीब जिले के आदिबातला इलाके में हुई। महिला दंत चिकित्सक बताई जा रही है। राचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश बागवाथ ने एक बयान में कहा, "हत्या, अपहरण, आपराधिक अत्याचार के प्रयास के तहत अब तक कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। छह घंटे के भीतर महिला को बचा लिया गया।"

पुलिस आयुक्त ने आश्वासन दिया कि सभी अभियुक्तों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा, "हम एक फास्ट ट्रैक ट्रायल और दोषसिद्धि सुनिश्चित करेंगे। आरोपितों के पूर्व के अपराधों पर भी विचार किया जाएगा।

मुख्य आरोपी - के नवीन रेड्डी चाय की दुकान चलाता है जिसके शहरभर में कई आउटलेट्स हैं। उसने पुलिस को बताया कि वे पहले ही शादी कर चुके हैं, लेकिन महिला के  माता-पिता ने उसके विचार बदल दिए। उसके दंत चिकित्सक बनने के बाद वह 26 साल की हो चुकी है। वहीं महिला के माता-पिता ने कहा कि आरोपी ने घर में तोड़फोड़ भी की।

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा ट्वीट किए गए एक वीडियो में भीड़ को घर में घुसते हुए दिखाया गया है। नकाब पहने एक व्यक्ति को घर के पास खड़ी एक कार को नुकसान पहुंचाते हुए भी देखा गया। वीडियो में आगे पुरुषों को एक पुरुष की पिटाई करते देखा जा सकता है, जो कि महिला के परिवार का सदस्य था। कुछ स्थानीय लोग और घर की एक महिला आरोपियों को रोकने के लिए आगे आती है, जिनके हाथ में लाठी होती है। पुरुष चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

टॅग्स :तेलंगानावायरल वीडियोTelangana Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फेयरवेल पार्टी में 'आशिकी 2' पर टीचर और छात्र का डांस हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर यूजर्स की आई सुनामी

क्राइम अलर्टलखनऊ में दबंगों के हौसले बुलंद! शख्स को छत से फेंका, नीचे गिरा तो की मारपीट; खौफनाक वीडियो वायरल

ज़रा हटकेWatch: कार रोकने के लिए कहा तो सनकी ड्राइवर ने ट्राफिक पुलिस को घसीटा, बोनट पर कई किलोमीटर तक लटका जवान; वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVideo: बीच सड़क पर गैंगवार, कार से मारी व्यक्ति को टक्कर, कर्नाटक बीजेपी ने वीडियो शेयर कर कांग्रेस को घेरा

ज़रा हटकेWatch: लंदन की सड़कों पर लुंगी में दिखीं महिला, लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन; मजेदार वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतPhalodi Maximum Temperature: फलोदी में तापमान 51 डिग्री, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, गंगानगर, चूरू, पिलानी, कोटा, जोधपुर और जयपुर का बुरा हाल

भारतVIDEO: रॉबर्ट वाड्रा ने मणिशंकर अय्यर को कहा- 'बड़बोला', दिग्विजय सिंह को 'अनुभवहीन' और केजरीवाल को बताया 'अवसरवादी'

भारत'पीओके भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा, हम लोग पाकिस्तान से लेकर ही रहेंगे', एक चुनावी सभा में बोले अमित शाह

भारतChandauli Lok Sabha Seat: पीएम मोदी के करिश्मे से ही महेंद्र नाथ पांडे की चंदौली में होगी जीत , सपा के वीरेंद्र सिंह दे रहे हैं कड़ी टक्कर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उड़नखटोला भी दे रहा है धोखा, रास्ते में तेल हुआ खत्म, हेलिकॉप्टर हुआ खड़ा